Uttarakhand Board- परीक्षार्थियों के मार्गदर्शन के लिए बोर्ड ने जारी किए सैंपल पेपर,सभी परीक्षार्थी देख सकते हैं वेबसाइट पर..

Uttarakhand Board- परीक्षार्थियों के मार्गदर्शन के लिए बोर्ड ने जारी किए सैंपल पेपर,सभी परीक्षार्थी देख सकते हैं वेबसाइट पर..

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर सैंपल पेपर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं ताकि परीक्षार्थियों का मार्गदर्शन हो सके। साथ ही बीते वर्ष की मॉडल उत्तर पुस्तिकाएं भी अपलोड की गई हैं।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डा. नीता तिवारी ने बताया कि सीबीएसई की तर्ज पर शिक्षण सत्र 2022-23 के लिए 56 विषयों में प्रयोगात्मक परीक्षा भी कर दी है। ऐसे में इस वर्ष 80 अंकों की लिखित परीक्षा और 20 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। इसी को देखते हुए बोर्ड की वेबसाइट हाईस्कूल के पांच और इंटरमीडिएट के नौ विषयों के सैंपल पेपर अपलोड किए गए हैं।

छात्र-छात्राएं www.ubse.uk.gov.in के old model question paper कॉर्नर में सैंपल पेपर देख सकते हैं। इनमें किन प्रश्नों के कितने नंबर हैं, इसकी जानकारी दी गई है। इसके अलावा 2017, 2018, 2019, 2020 और 2022 के मॉडल उत्तर पुस्तिकाएं भी अपलोड की गई हैं। 2021 में कोरोना के चलते परीक्षा नहीं हुई थी। इन उत्तर पुस्तिकाओं को देख की भी तैयारी कर सकता है और परीक्षा में बेहतर नंबर ला सकता है।

इन विषय के सैंपल पेपर हुए जारी
हाईस्कूल : हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और कला।
इंटर मीडिएट : अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र भूगोल, समाज शास्त्र, संस्कृत।

और पढ़े  हल्द्वानी: बनभूलपुरा में 15 साल की किशोरी का घर में फंदे से लटका मिला शव
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…