ज्योतिष का महाकुंभ :मुख्यमंत्री धामी ने किया ज्योतिषियों को सम्मानित,पंडित इंदु प्रकाश को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड.

Spread the love

ज्योतिष का महाकुंभ :मुख्यमंत्री धामी ने किया ज्योतिषियों को सम्मानित,पंडित इंदु प्रकाश को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड.

5वें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ के सोमवार को समापन हो गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ज्योतिषियों को सम्मानित किया। वहीं, आचार्य पंडित इंदु प्रकाश को भविष्य जानने वाली विधाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ 2022 का ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान’ दिया। इससे पहले यह सम्मान सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर बेजन दारूवाला, पंडित केए दुबे पद्मेश, वास्तुविद् पंडित सतीश शर्मा और आचार्य अजय भांबी को दिया जा चुका है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड योग, अध्यात्म और संस्कृति की भूमि है। साथ ही ज्योतिष और वेदों की भूमि है। मंत्रों की शक्ति कभी समाप्त नहीं होती। यह हमें ऊर्जा, शक्ति और प्रेरणा देते हैं। ज्ञान और विज्ञान का संगम है।

इससे पहले ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय में सुबह दस बजे ज्योतिष की विभिन्न विधाओं पर टॉक शो का आयोजन हुआ। इसमें आम जनता ने भी ज्योतिषियों से सवाल पूछे। वहीं, देशभर से आए नामी ज्योतिषों ने लोगों के सवालों के बखूबी जवाब दिए।
वहीं, दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग ख्यातिप्राप्त ज्योतिषियों से अपनी समस्याओं व शंकाओं का समाधान लेने पहुंचे। अपने सवालों के जवाब पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। ज्योतिष महाकुंभ को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखा। कोई नौकरी की चिंता तो कोई पढ़ाई में बाधा की समस्या लेकर पहुंचा था। वहीं, वरिष्ठजनों और महिलाओं ने कुंडली, हस्तरेखा विशेषज्ञों पर भरोसा दिखाया। लोगों ने ज्योतिष, कुंडली, हस्तरेखा, अंक विज्ञान, पदरेखा, रत्न विशेषज्ञ, टैरो कार्ड समेत अन्य विधाओं के विद्वानों से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं और परामर्श लिया।
पैरों की रेखाओं और साइन के जरिए भी लोगों ने अपनी समस्याओं के समाधान पाए। वहीं युवाओं ने टैरो कार्ड रीडर और अंक ज्योतिषियों के सामने अपने दिल के राज खोले। वास्तु की समस्याओं को लेकर भी लोग पहुंचे।

और पढ़े  डीडीहाट का हत्याकांड...रात को सड़क किनारे मिला खून से सना 'भूपेंद्र', चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- पुलिस ने शुरू किया मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveमस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम सेवा संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।  इस दौरान खूब नारेबाजी की…


    Spread the love

    देहरादून- कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की अहम बैठक, 2027 चुनाव और राज्य के प्रमुख मुद्दों पर मंथन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की महत्वपूर्ण बैठक देहरादून में हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *