उत्तराखंड Weather Update: आने वाले 24 घंटो में और बढेगी ठंड, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी

राज्य में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही दोनों जिलों में घना कोहरा भी छाया हुआ है। वहीं, प्रदेश के अन्य शहरों में भी हल्का कोहरा होने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने से फिलहाल बारिश-बर्फबारी की संभावना बेहद कम है। यूएस नगर और हरिद्वार में शीत लहर को लेकर लोगोें को सतर्क रहने की जरूरत है।

राजधानी दून और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री बने रहने की संभावना है।

और पढ़े  दलेर मेहंदी विवाद: समर्थन में उतरे बादशाह, मीका और कपिल शर्मा, बोले- कलाकार की गरिमा का रखें ख्याल
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    देहरादून: प्रदेश में कांग्रेस की न्याय यात्रा आज से, बदरीनाथ व गोल्ज्यू मंदिर से कांग्रेस करेगी यात्रा का आगाज

    प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों व भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस की न्याय यात्रा कल से शुरू होगी। चमोली जिले के बदरीनाथ धाम व अल्मोड़ा के गोल्ज्यू मंदिर…