प्रज्ञा ठाकुर ने की अपील-सभी लोग अपने – अपने घरों में चाकू तेज कर के रखें,अपनी सुरक्षा का अधिकार सब को है।

Spread the love

प्रज्ञा ठाकुर ने की अपील-सभी लोग अपने – अपने घरों में चाकू तेज कर के रखें,अपनी सुरक्षा का अधिकार सब को है।

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कर्नाटक के शिमोगा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर कोई हिंदुओं के सम्मान पर हमला करता है तो हिंदुओं को जवाब देने का पूरा अधिकार है। कर्नाटक में एक हिंदू कार्यकर्ता की मौत को लेकर बात कर रही थीं।

मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने समुदाय से अपील की कि वे कम से कम अपने घरों में चाकुओं को तेज कर के रखें, क्योंकि सभी को अपने सुरक्षा करने का अधिकार है। ठाकुर ने कहा कि लव जिहाद, असल में जिहाद उनकी परंपरा है। अगर कुछ नहीं होता तो वे लव जिहाद करते हैं। हम हिंदू भी प्यार करते हैं। भगवान से प्यार करते हैं। सन्यासी अपने भगवान से प्यार करते हैं। दक्षिण क्षेत्र में हिंदू जागरण वेदिके के सम्मेलन में प्रज्ञा ने कहा, “सन्यासी कहते हैं कि ये दुनिया, जिसे भगवान ने बनाया, उसमें सारे पापियों का खात्मा हो। अगर नहीं किया तो यहां प्यार की सच्ची परिभाषा बच नहीं पाएगी। इसलिए उन्हें जवाब दें जो लव जिहाद जैसे कामों में शामिल हैं। अपनी लड़कियों को बचाएं, उन्हें सही मूल्य सिखाएं।”

शिवमोगा में हिंदू कार्यकर्ता की हत्या का जिक्र करते हुए प्रज्ञा ने कहा कि अपने घरों में हथियार रखिए। अगर कुछ नहीं तो जिस चाकू से सब्जी काटते हैं, उन्हें ही तेज कर के रखिए। क्या पता कब कैसी स्थिति बन जाए। सभी के पास अपनी सुरक्षा का अधिकार है। अगर कोई हमारे घरों में घुस आता है और हम पर हमला करता है, तो करारा जवाब देना हमारा अधिकार है।

और पढ़े  हिंदू नववर्ष-: 1.96 अरब वर्ष पहले बनी सृष्टि, विक्रम संवत को कई देशों ने माना, अंग्रेजी कैलेंडर भी 58 साल पीछे

Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप ने बुशहर पर हमला टाला, ईरान बोला- हमारी कड़ी चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love     अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर पांच दिन तक हमले रोकने के निर्देश पर तेहरान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को ईरानी…


    Spread the love

    फिर से कोविड जैसा लॉकडाउन लगाने की मांग, इस बढ़ती जानलेवा बीमारी ने तबाही मचाई

    Spread the love

    Spread the love     यूनाइटेड किंगडम  इन दिनों गंभीर संक्रामक रोग मेनिनजाइटिस का प्रकोप झेल रहा है। यहां यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में पिछले कुछ दिनों में हालात काफी तेजी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *