कॉमन बिल्डिंग कोड : अब प्रतिष्ठानों के नाम लिखे जाने का रंग भी हुआ तय।

Spread the love

रामपथ के भवनों पर स्थित प्रतिष्ठानों के नाम लिखे जाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले रंग को भी तय कर दिया गया है। रंग कुछ इस तरह दिया गया है कि मुखड़े के रंग पर नाम का रंग उभर जाए।
अयोध्या। एडीए ने रामपथ के सभी चार तरह के भवनों के लिए मुखड़े के रंग की होडिंग को शुक्रवार को सार्वजनिक कर दिया। इसमें व्यावसायिक आवासीय, धार्मिक व कार्यालय के भवनों की बाउंड्रीवाल को प्रदर्शित किया गया है। इसे रामपथ के किनारे कई स्थानों पर लगाया गया है।
सामान्य भवन संहिता (कॉमन बिल्डिंग कोड) की बेहतर शुरूआत रामपथ से की गई है। सड़क किनारे चौड़ीकरण में आने वाले भवनों के हिस्से हटाए जा रहे हैं। इसी के साथ अयोध्या में लागू की गई सामान्य भवन संहिता को भी प्रभावी किया जा रहा है। लगभग 13 किमी का यह पथ सहादतगंज से नया घाट तक जाता है। इस पथ पर मुख्य रुप से चार प्रकार के भवनों के लिए मुखड़े होर्डिंग में प्रदर्शित किए गए। भवनों के मुखड़े व बाउंड्रीवाल के लिए रंगों को प्रस्तावित किया गया है। होडिंग लगने के बाद आसपास के लोगों के साथ ही आने जाने वाले रुककर देख रहे थे।

होडिंग में आवासीय भवन, व्यावसायिक भवन, कार्यालय भवन और धार्मिक बाउंड्रीवॉल के चित्र दिए गए हैं। इसे रामपथ पर प्रस्तावित फसाड गाइड लाइंस डिजाइन का नाम दिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  राममंदिर दान चोरी: सुधांशु महाराज ने अयोध्या मंदिर प्रबंधन पर उठाए सवाल, कहा- एक जुटता और निष्पक्षता जरूरी
  • Related Posts

    अयोध्या- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी का पहला बयान, बोले- हमने SIT बनाई है, वो दूध का दूध और पानी का पानी करेगी

    Spread the love

    Spread the love   राममंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी बोले-अपराधी कोई हो, नहीं बचेगा: अयोध्या में कहा – 15 दिन में SIT दूध का दूध, पानी का पानी कर देगी…


    Spread the love

    ऐप से घर बैठे मिल रहीं पुलिस सेवाएं, अब थाने जाने की जरूरत नहीं, जानें …

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश पुलिस की UP Cop App आम लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण सेवाओं का माध्यम बनती जा रही है। ऐप के जरिए नागरिक घर बैठे विभिन्न पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *