कोरोना से मचा हाहाकार: 1 दिन में 3.7 करोड़ नए कोरोना संक्रमित मिले लाशों के लगे ढेर,सडको पर मरीजों को ड्रिप लगाकर किया जा रहा है इलाज

Spread the love

कोरोना से मचा हाहाकार: 1 दिन में 3.7 करोड़ नए कोरोना संक्रमित मिले लाशों के लगे ढेर,सडको पर मरीजों को ड्रिप लगाकर किया जा रहा है इलाज

चीन से शुक्रवार को चौंकाने वाली खबर सामने आई। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां 24 घंटे के अंदर तीन करोड़ 70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। आलम ये है कि अस्पतालों में बेड, दवाओं, डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी हो गई है। लोग सड़क किनारे ड्रिप लगवाकर इलाज करवाने को मजबूर हैं। हालांकि, चीन ने अपनी आधिकारिक रिपोर्ट में केवल 4,103 संक्रमितों के मिलने की पुष्टि की है। ब्लूमर्ग ने चीन के अलग-अलग राज्यों में प्रकाशित आंकड़ों के हवाले से दावा किया है कि शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर तीन करोड़ 70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक-एक शहर में तीन से दस लाख तक मरीज पाए जा रहे हैं। हालांकि, चीन के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार 23 दिसंबर को केवल चार हजार 103 मरीज पाए गए हैं।
चीन के हर शहर में मरीजों से अस्पताल भर चुके हैं। बेड, ऑक्सीजन बेड, दवाओं की भारी कमी हो चुकी है। अस्पताल के बाहर सड़क किनारे मरीजों को ड्रिप लगाकर इलाज दिया जा रहा है। अस्पतालों के वार्ड भरने के बाद छत, गलियारे तक में मरीजों को भर्ती किया गया है। कई स्पोर्ट्स स्टेडियम को अस्थायी अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन में बड़ी संख्या में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। तेज बुखार व तबियत खराब होने के बावजूद बड़ी संख्या में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ के लोग अस्पतालों में लोगों का इलाज कर रहे हैं।

और पढ़े  बाढ़ से हाहाकार: अब तक 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित, CM हिमंत ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

चीन में कोरोना से मरने वाले लोगों को या तो दफनाया जा रहा या फिर जला दिया जा रहा है। इसके चलते कब्रिस्तान और अंतिम क्रिया स्थलों पर लंबी-लंबी लाइनें लग रहीं हैं। दो-दो दिन तक लोगों को इंतजार करने के बाद अपनों के शव का अंतिम संस्कार करने का मौका मिल रहा है। ये वेटिंग लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पताल के शव गृह में भी जगह नहीं बची है। इसके चलते अब अस्पताल के गलियारों में शवों को रखा जा रहा है।

कोरोना की वजह से लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही है। पूरे चीन में ऑक्सीजन का संकट हो गया है। ऐसे ही कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग अस्पताल के बाहर घुट-घुटकर मर रहे हैं। एक महिला अस्पताल के बाहर सांस नहीं ले पा रही थी। रोते हुए सांस लेने की वह काफी कोशिश कर रही थी। आसपास खड़े लोग डॉक्टर को बुलाते रहे और उनके सामने महिला ने दम तोड़ दिया।


Spread the love
  • Related Posts

    भीषण गर्मी से भारत, फ्रांस, जर्मनी समेत कई देश बेहाल,क्यों बने ऐसे हालात?

    Spread the love

    Spread the love   यूरोप में गर्मी से हालत नाजुक हो गए हैं। दो महीने के अंदर इस महाद्वीप पर दूसरी बार भीषण लू (हीटवेव) का दौर आया है। आलम…


    Spread the love

    बाढ़ से हाहाकार: अब तक 22 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित, CM हिमंत ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveअसम और उसके पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *