अंकिता हत्याकांड: ब्रेकिंग-हाईकोर्ट का फैसला अंकिता के परिजनों का लगा झटका,खारिज हुई सीबीआई जांच को लेकर दायर याचिका

अंकिता हत्याकांड: ब्रेकिंग-हाईकोर्ट का फैसला अंकिता के परिजनों का लगा झटका,खारिज हुई सीबीआई जांच को लेकर दायर याचिका

उत्तराखंड के ऋषिकेश के वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या के चर्चित मामले की सीबीआई जांच को लेकर दायर याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की पीठ ने मामले में सुनवाई पूरी कर निर्णय सुरक्षित रख लिया था, जो आज बुधवार को दिया गया।
अपने निर्णय में कोर्ट ने कहा कि एसआइटी सही जांच कर रही है। इससे पहले कोर्ट ने मृतका के माता पिता को याचिका में पक्षकार बनाते हुए उनसे अपना विस्तृत जवाब पेश करने को कहा था। उनसे भी कोर्ट ने पूछा था कि एसआइटी की जांच पर क्यों संदेह है। जबकि एसआईटी ने कहा था कि रिसॉर्ट के कमरे को बुलडोजर से ध्वस्त करने से पहले फोटोग्राफी कर ली गई थी।
मृतका के कमरे से भी एक बैग के अलावा कुछ नहीं मिला था। बता दें अंकिता की माता सोनी देवी व पिता बीरेंद्र सिंह भंडारी ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने व दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने को लेकर याचिका में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें आरोप लगाया था कि एसआईटी इस मामले की जांच में लापरवाही कर रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 108 सड़कें बंद
  • Related Posts

    लालकुआं / मोटाहल्दू- बीसीआरएम पब्लिक स्कूल के पास दिखा तेंदुआ, बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक दहशत

    बृहस्पतिवार सुबह बेरीपड़ाव के हिम्मतपुर चौम्वाल स्थित मां शारदा धाम मंदिर में पूजा और सफाई करने पहुंचे पंडित नवीन चंद्र भट्ट पर तेंदुआ झपट पड़ा। पंडित के शोर मचाने पर…

    उत्तराखंड: अक्तूबर में अल्टीमेट साइकिल चैलेंज प्रतियोगिता, 700 किमी के दुर्गम पहाड़ी मार्गों से गुजरना होगा

    राज्य में शीतकालीन और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 14 से 20 अक्तूबर तक अल्टीमेट उत्तराखंड साइकिल एमटीबी चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता पर्वतीय क्षेत्रों के दुर्गम…