इलाहाबाद University: विश्वविद्याल में छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच हुए विवाद के बाद हुई फायरिंग,कई छात्र हुए घायल

इलाहाबाद University: विश्वविद्याल में छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच हुए विवाद के बाद हुई फायरिंग,कई छात्र हुए घायल

इलाहाबाद विश्वविद्याल में छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। छात्रनेता विवेकानंद पाठक का सिर फट गया है। छात्रों का आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने कई राउंड फायरिंग की है।

छात्रों का आरोप है कि छात्र नेता विवेकानंद पाठक यूनिवर्सिटी परिसर स्थित बैंक में जाने के लिए पहुंचे थे तभी गार्डों ने गेट खोलने से मना कर दिया। इसी को लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद यूनिवर्सिटी के 200 से अधिक गार्डों ने गेट बंद करके छात्रों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इसमें विवेकानंद पाठक अमित कुमार एलएलबी का छात्र समेत आधा दर्जन छात्र चोटिल हुए हैं। जिसके बाद आक्रोशित होकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इलाहाबाद विवि में बवाल के बाद डीएम संजय खत्री भारी फोर्स के साथ कैंपस में पहुंचे। छात्रों ने विवि की कैंटीन में आग लगा दी है और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है।
बड़ी संख्या में छात्र परिसर में उपद्रव कर रहे हैं जिन्हें पुलिस फोर्स काबू करने का प्रयास कर रही है। आक्रोशित छात्र वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। कई थानों की पुलिस परिसर में पहुंच गई है।

और पढ़े  अयोध्या- बागी मंदिर में आधी रात जन्मे नंदलाला, गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे
  • Related Posts

    सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मलबा हटाने के दौरान मिला 20 फीट गहरा कुआं, डाला गया था लिंटर

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद मलबा हटाने के दौरान जमीन के नीचे…

    राममंदिर: CEO जितेंद्र मिश्र ने संभाली कमान, बैठकें कर समझी पूरी व्यवस्था, नई टीम के साथ होगा आगे का एक्शन

    अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को समझने और नई जिम्मेदारी की रूपरेखा तैयार करने की…