Offensive Statement: हड़बड़ाये पाकिस्तान ने अब भारत को दी परमाणु ताकत की गीदड़ भभकी

Spread the love

Offensive Statement: हड़बड़ाये पाकिस्तान ने अब भारत को दी परमाणु ताकत की गीदड़ भभकी

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बाद अब पड़ोसी मुल्क की गरीबी उन्मूलन मंत्री शाजिया मर्री भारत के खिलाफ बयान दे रही हैं। शाजिया ने बिलावल के आपत्तिजनक बयान पर अफसोस जताने के बजाय पाकिस्तान के परमाणु शक्ति संपन्न होने का हवाला दिया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई थी और कहा था कि अगर आप अपने घर के पीछे सांप पालते हो तो वह सिर्फ पड़ोसी को ही नहीं काटेगा, बल्कि आपके घर के लोगों को भी काटेगा। इसी के बाद से पाकिस्तान की तरफ से बौखलाहट भरे बयान सामने आ रहे हैं।

शनिवार को शहबाज सरकार में मंत्री शाजिया मर्री ने भारत को गीदड़ भभकी देते हुए कहा, “पाकिस्तान जवाब देना जानता है। पाकिस्तान वह मुल्क नहीं है जो एक थप्पड़ के नतीजे में दूसरा गाल आगे करेगा। यह सब उनका एक प्रोपेगेंडा है।” उन्होंने कहा कि अगर कोई मुल्क यह सोचता है कि वह पाकिस्तान जैसे परमाणु ताकत वाले मुल्क से बच सकता है, तो यह उसकी गलती है।

जयशंकर ने पाकिस्तान को फटकारा था
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कहा था कि दुनिया न्यूयॉर्क की तरह एक और 9/11 या 26/11 नहीं होने दे सकती। पड़ोसी देश में आतंकवाद के केंद्र अब भी सक्रिय हैं। जयशंकर ने सबूत होने के बावजूद आतंकवादियों को प्रतिबंधित किए जाने के प्रयासों को अटकाए जाने को लेकर चीन और पाकिस्तान पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों को संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित किए जाने के प्रयासों पर चीन हमेशा अड़ंगा लगाता रहा है।

और पढ़े  West Asia-: अमेरिकी सेना ने ईरान पर 11वीं रात किए हवाई हमले, होर्मुज की सुरक्षा का दिया हवाला

जब पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने भारत पर बलूच उग्रवादियों को संरक्षण प्रदान करने का आरोप लगाया तो जयशंकर ने उन्हें अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की एक दशक पुरानी बात याद दिलाई थी। उन्होंने कहा था कि अगर आप अपने घर के पीछे सांप पालते हो तो वह सिर्फ पड़ोसी को ही नहीं काटेगा, बल्कि आपके घर के लोगों को भी काटेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को बार-बार कई देशों से सलाह मिलती है, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं होता है।


Spread the love
  • Related Posts

    शराबी ने थाने से उड़ाई पुलिस की बोलेरो, 8 लोगों को रौंदा; अब टीआई ने मामले में तोड़ी चुप्पी

    Spread the love

    Spread the loveपन्ना जिले के रैपुरा थाने में बुधवार 22 जुलाई को हुई घटना को लेकर आखिरकार थाना प्रभारी स्मिता सिंह बघेल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पूरा घटनाक्रम स्पष्ट किया।…


    Spread the love

    West Asia- ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, सऊदी ने यमन में बरसाए बम

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिकी सेना के हमलों का दायरा बढ़ गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल युद्ध रोकने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *