5 हजार सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षित हुए यूपी के 16 शहर, इस तरह की जा रही मॉनीटरिंग

यूपी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रदेश के 16 शहरों में 5000 कैमरे लगाए गए हैं। इस योजना को सरकार के अलावा निजी संस्थानों की मदद से भी आगे बढ़ाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजकल हर प्रबुद्धजन सम्मेलन में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को ट्रैफिक से जोड़ने और शहरों को सेफ सिटी बनाने की योजना पर जरूर बात करते हैं। वो कहते हैं की हमारे शहर अब स्मार्ट के साथ साथ सेफ भी हो रहे हैं। कोई अपराधी अगर एक चौराहे पर घटना को अंजाम देगा तो दूसरे चौराहे ओर पुलिस उसको ढेर कर देगी। मुख्यमंत्री की इसी मंशा को देखते हुए प्रदेश के 16 शहरों में तमाम विभागों और योजनाओं के तहत 5000 सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल किए गए हैं। ये कैमरे हर चौराहे, प्रमुख मार्गों, एक्सप्रेसवे और रेलवे व मेट्रो स्टेशन पर लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं
इन शहरों में इंस्टाल किए गए हैं सीसीटीवी कैमरा
यह योजना केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा मिलकर शुरू की गई है। जहां केंद्र कीओर से कानपुर, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, झांसी, सहारनपुर और मुरादाबाद जैसे शहरों में सीसीटीवी इंस्टॉल करने के लिए केंद्र की ओर से मदद की गई है। वहीं अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, फिरोजाबाद, मेरठ, शाहजहांपुर, गोरखपुर और गाज़ियाबाद में राज्य सरकार की ओर से अनुदान जारी किया गया है। इनके इंस्टालेशन में निजी कंपनियों का भी सहयोग लिया गया है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जहां नगर विकास विभाग ने इंस्टालेशन की जिम्मेदारी संभाली तो वहीं एक्सप्रेसवे पर यूपीडा, टोल प्लाजा पर एनएचएआई, रेलवे स्टेशन पर रेलवे और मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो प्रशासन की ओर से सीसीटीवी लगाए गए हैं। इन सबको इंटेग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम से जोड़ा गया है। वहीं इंस्टिट्यूशनल फाइनेंस जैसे बैंक या एटीएम में इंस्टालेशन के लिए निजी कम्पनियों के माध्यम से इंस्टालेशन किया गया है। दुकानों और बाजारों के लिए टैक्स एंड रजिस्ट्रेशन व अपार्टमेंट्स और घरों के लिए हाउसिंग डिपार्टमेंट नोडल एजेंसी बनी है।

और पढ़े  नोएडा बस हादसा: मरना है तो मरो, नहीं रोकेंगे...चालक बस दौड़ाता रहा, बीड़ी पीकर हंसता रहा, जिंदा जल गए 9 यात्री
  • Related Posts

    झांसी में दर्दनाक हादसा: सुखनई नदी में नहाने गए 5 लोगों की डूबने से मौत, एक ही परिवार के थे सभी

    झांसी जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सुखनई नदी में नहाने गए पांच युवक तेज बहाव की चपेट में…

    एमएलसी चुनाव: BJP ने उत्तरप्रदेश में छह और बिहार में चार प्रत्याशी किए घोषित,पढ़िए लिस्ट

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी,…