18 सोलर सिटी का होगा निर्माण, पहले चरण में नोएडा और अयोध्या होंगे विकसित

Spread the love

बिजली की बढ़ती मांग को लेकर अब उत्‍तरप्रदेश सरकार सौर ऊर्जा पर ध्‍यान केंद्र‍ित कर रही है। इसके तहत कई शहरों में सोलर पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इससे बिजली खपत को कम किया जा सकेगा
प्रदेश में ऊर्जा की बढ़ती मांग को अब सौर ऊर्जा से पूरा किया जाएगा। थर्मल और हाइड्रो पावर के जरिए उत्पादित बिजली में आने वाले भारी भरकम खर्च से बचने और प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने के दोहरे उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने यह निर्णय लिया है। नई सौर ऊर्जा नीति-2022 भी इन्हीं उद्देश्यों को साधने के लिए लाई गई है, जिसमें निवेशकों को तमाम रियायतें दी गईं हैं। बता दें कि अगले पांच वर्षों में बिजली की खपत 53 हजार मेगावाट हो जाएगी, जो हर साल 16 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था बनाने में सबसे अहम भूमिका बिजली की होगी। अधिकारी बिजली उत्पादन के लिए सोलर एनर्जी पर फोकस करें। दरअसल, योगी सरकार की नीतियों को देखते हुए विदेश के साथ देश के विभिन्न राज्यों के निवेशक यहां पर बड़े पैमाने पर निवेश करने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में औद्योगिक गतिविधियों को चलाने के लिए बिजली की डिमांड काफी बढ़ जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस खपत को पूरा करने के लिए सोलर एनर्जी पर फोकस करने के निर्देश दिए हैं। 10 प्रतिशत उत्पादन सौर ऊर्जा से किया जाएगा

योगी सरकार सोलर एनर्जी के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रदेश में 18 सोलर सिटी का निर्माण करेगी, जिसमें पहले चरण में नाेएडा और अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। जबकि अगले चरण में प्रदेश के 16 नगर निगम को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। सोलर सिटी में कुल बिजली उत्पादन का 10 प्रतिशत उत्पादन सौर ऊर्जा से किया जाएगा। इसे साल दर साल बढ़ाया जाएगा ताकि निवेशकों के साथ प्रदेशवासियों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जा सके

और पढ़े  लखनऊ कोचिंग अग्निकांड- लखनऊ अग्निकांड में अब तक 4 की गिरफ्तारी, पंजाब सीएम जताई संवेदनाएं

बुंदेलखंड रीजन में सोलर पार्क का किया जा रहा निर्माण
सोलर एनर्जी के उत्पादन को बढ़ाने के लिए बुंदेलखंड रीजन में सोलर पार्क का निर्माण किया जा रहा है। यहां चार हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का सोलर पार्क बनाया जा रहा है। वहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों में सोलर एनर्जी की सप्लाई के लिए ग्रीन कारीडोर बनाए जाएंगे। सोलर पार्क से पहले चरण में गांव में बिजली सप्लाई के लिए बनाए गए बिजली फीडर से सोलर एनर्जी को सप्लाई किया जाएगा। इसके साथ ही खेतों की सिंचाई के लिए लगने वाले पंपों को पूरी तरह से सोलर एनर्जी से संचालित किया जाएगा


Spread the love
  • Related Posts

    प्रदेश में कल से सक्रिय होगा मानसून, 66 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट हुआ जारी, इन जिलों में होगी बारिश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मानसून की दस्तक के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं…


    Spread the love

    प्रयागराज पहुंचे अखिलेश दिखाए गए काले झंडे, गो बैक के लगाए गए नारे, सपाइयों ने पीटा

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज पहुंचने काले झंडे दिखाए गए। अंजान आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश गो बैक के नारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *