जेएनयू की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी वक्तव्य लिखे जाने पर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया

जेएनयू की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी वक्तव्य लिखे जाने की घटना पर आज हिंदूवादी व ब्राह्मणवादी भड़क उठे। वही संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अयोध्या शहर के गुलाब बाड़ी से निकलकर सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क तक विरोध मार्च निकाला। यह विरोध मार्च ब्राह्मण स्वाभिमान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन मिश्रा गब्बर के नेतृत्व में निकला गया। जेएनयू की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी वक्तव्य लिखे जाने पर  हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कियाइस दौरान गांधी पार्क पर संगठन के लोग एकत्रित होकर प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजा गया।ज्ञापन में कहा गया कि जेएनयू की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी वक्तव्य लिखा जाने से ब्राह्मण समाज आक्रोशित है, यह सांप्रदायिक शक्तियों द्वारा हिंसा फैलाने के मकसद से ब्राह्मण वर्गों पर विशेष रूप से निशाना साध कर माहौल खराब करने का षडयंत्र किया जा रहा है।ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ब्राह्मणों की अस्मिता पर कुठाराघात होने से ब्राह्मण वर्ग में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है, पूर्व में भी जेएनयू परिसर से राष्ट्र विरोधी गतिविधियां
जेएनयू की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी वक्तव्य लिखे जाने पर  हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कियासंचालित होती रही है, शिक्षा के मंदिर में इस तरह का कृत्य अत्यंत ही निंदनीय है, ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जेएनयू में राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा तत्काल प्रभाव से रोक लगाने और कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। इस विरोध मार्च मे मित्र मंच के प्रमुख शरद पाठक बाबा,अधिवक्ता मनीष पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  ट्रेड शो में दिखी UP की बदली तस्वीर: एके-203 से ब्रह्मोस तक आकर्षण का केंद्र, पिस्टल व बुलेट प्रूफ जैकेट भी
  • Related Posts

    एमएलसी चुनाव: BJP ने उत्तरप्रदेश में छह और बिहार में चार प्रत्याशी किए घोषित,पढ़िए लिस्ट

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी,…

    राम मंदिर के चढ़ावे पर डाका: 4 जून को चोरी, 25 को एफआईआर, चंपत राय को पता था, भूमिका को लेकर उठे नए सवाल

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दाखिल चार्जशीट ने ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय की भूमिका को लेकर नए सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने उन्हें आरोपी नहीं बनाया…