UTTARAKHAND Ration Card: अब नहीं काटने पड़ेगे चक्कर मात्र 1 दिन में बन जायेगा नया राशन कार्ड, क्या करना होगा, पढ़ें हमारी पूरी खबर

Spread the love

राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्योंकि अब एक दिन में ही राशन कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। इसके लिए लोगों को सिर्फ आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है।

अभी तक लोगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय के चक्कर कटवाए जाते थे। इस व्यवस्था से परेशान होकर लोग एजेंटों का सहारा लिया करते थे जिससे उन्हें मुफ्त में बनने वाले राशन कार्ड के लिए पांच सौ से एक हजार रुपये तक चुकाने पड़ते थे। लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने नई व्यवस्था शुरू की है।

इसके तहत लोगों को आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लगाने होंगे। कुछ ही घंटों में इनकी जांच के बाद आवेदक को राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। यदि दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी रहती है तो उसे सुधारकर अगले दिन तक राशन कार्ड बनवा दिया जाएगा। राशन कार्ड बनने के बाद जिला पूर्ति कार्यालय का स्टाफ इन कार्डों को ऑनलाइन करने के साथ अन्य प्रक्रिया पूरी करेगा।


Spread the love
और पढ़े  मोटाहल्दू- पेट दर्द के बाद 12 वर्षीय मासूम की उपचार के दौरान मौत, तेजी से फैल रही बीमारियां।
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *