Uttarakhand UTET Result Declared:-यूटीईटी उत्तराखंड का रिजल्ट हुआ घोषित, 21 प्रतिशत अभ्यर्थी ही हुए पास, देखें अपना परीक्षाफल।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) प्रथम और द्वितीय का परीक्षाफल जारी कर दिया है। इस बार यूटीईटी प्रथम व द्वितीय में 51386 अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिनमें महज 11047 (करीब 21 प्रतिशत) ही पास हो सके।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा प्रथम एवं द्वितीय 30 सितंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा प्रदेश के 29 शहरों में बने 139 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में हुई थी। प्रथम पाली में यूटीईटी प्रथम व दूसरी पाली में यूटीईटी द्वितीय की परीक्षा हुई।

सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि यूटीईटी प्रथम में 29545 पंजीकृत थे जिनमें 25092 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 4903 उत्तीर्ण हो गए। परीक्षाफल 19.54 प्रतिशत रहा। यूटीईटी द्वितीय में 30755 पंजीकृत थे जिनमें 26294 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 6144 उत्तीर्ण हुए। परीक्षाफल 23.37 प्रतिशत रहा। बोर्ड सचिव ने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर परीक्षाफल देख सकते हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में मान्यता न लेने वाले मदरसों के खिलाफ प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई, दो रुद्रपुर में सील
  • Related Posts

    लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

    हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन…

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…