बड़ी खबर:- क्या फिर बदले जाएंगे नोटबंदी में बंद हुए 1000 और 500 के पुराने नोट? इन कारणों से मिल सकती है इजाजत..

Spread the love

भारत में नोटबंदी की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर शुक्रवार को संविधान पीठ के सामने सुनवाई हुई। जस्टिस एसए नजीर की अध्यक्षता वाली पांच जजों की पीठ ने संकेत दिया कि पुराने नोटों को बदलने के लिए एक व्यवस्था बनाने पर विचार किया जाएगा। हालांकि, कुछ विशेष मामलों में ही अनुमति दी जाएगी। संविधान पीठ इस मामले में 5 दिसंबर को सुनवाई जारी रखेगी।
इन याचिकाओं में नोटबंदी की 8 नवंबर 2016 की अधिसूचना को अवैध बताते हुए चुनौती दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल वेंकटरमणि ने कहा कि कोर्ट इस तरह का आदेश नहीं दे सकता। नोटबंदी के बाद नोट बदले जाने के लिए विंडो को काफी आगे बढ़ाया गया था लेकिन लोगों ने इसका फायदा नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि कुछ विशेष मामलों में सरकार नोट बदले जाने के बारे में विचार कर सकती है।

शीर्ष अदालत में सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल ने नोटंब की अधिसूचना का बचाव किया। उन्होंने कहा कि यह जाली नोट की समस्या और आतंकवाद की फंडिंग रोकने के लिए उठाया गया कदम था।

पीठ : विशेष मामले में देखेंगे

हम एक तंत्र बनाने पर विचार करेंगे, जिसमें विशेष मामलों में पुराने 1000 और 500 रुपये के नोटों को बदलने के विकल्प देखेंगे। रिजर्व बैंक यह 2017 के कानून की धारा 4(2)(3) के तहत कर सकता है।


Spread the love
और पढ़े  कांग्रेस में बगावत: बागियों को नहीं मना पाए बघेल, 12 विधायकों और तीन सांसदों के साथ पूर्व सीएम ने दिखाई ताकत
  • Related Posts

    Market Update: सेंसेक्स 550 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 24,100 से नीचे, जानिए क्या है बाजार का पूरा हाल

    Spread the love

    Spread the loveमंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 552.99 अंक गिरकर 77,063.41 पर आ गया; निफ्टी 160.45 अंक गिरकर 24,050.55 पर पहुंच गया। सेंसेक्स…


    Spread the love

    बहादुरगढ़ में डंडो से पीटकर व्यक्ति की हत्या: आरोपियों ने बेरी रोड पर झाड़ियों में फेंका शव, 3 पर केस दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveबहादुरगढ़ के बेरी रोड पर एक व्यक्ति की डंडों से पीटकर हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *