गिरफ्तार हुआ नकली दवा बनाने वाला मोहित, दुकानदार कर रहे थे कमीशन के लालच में खरीदारी

Failed drug maker Mohit arrested, shopkeepers were buying for the greed of commission

आगरा में नकली दवा बनवाकर बेचने के मामले में हिमाचल प्रदेश में पकड़े गए मोहित बंसल से पुलिस की पूछताछ में कई जानकारियां मिली हैं। वह बिना बिल के भी दवाओं की कालाबाजारी करता था। औषधि विभाग उससे दवाएं खरीदने वाले दवा विक्रेताओं की जानकारी जुटा रहा है। सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के बद्दी का औषधि विभाग और पुलिस नकली दवाएं बनाने और बेचने वाले गैंग के सरगना कमला नगर निवासी मोहित बंसल से पूछताछ कर रही है।

पूछताछ में उसने बताया है कि वह नामीगिरामी कंपनियों के नाम से बद्दी में ही नकली दवाएं बनवाता था। इन दवाओं को आगरा स्थित अपने मेडिकल स्टोर के अलावा गोदाम से भी बेचता था। वह बिना बिल के दवाओं की बिक्री करता था। मोटा कमीशन मिलने के कारण कई दवा विक्रेता भी इससे दवाएं खरीदते थे। कहां-कहां दवाएं बेचता था, किन-किन जिलों में इनको खपाया जा रहा है। इन सभी की जानकारी जुटाई जा रही है। यहां भी कई दुकानदारों से पूछताछ की है, मोहित बंसल के आगरा रिमांड पर लेने के बाद पुख्ता जानकारी मिलेगी।

और पढ़े  खबर अपडेट- अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: सेवा कार्यकाल में 2 साल की बढ़ोतरी की घोषणा, सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने दी खुशखबरी
  • Related Posts

    खबर अपडेट- अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: सेवा कार्यकाल में 2 साल की बढ़ोतरी की घोषणा, सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने दी खुशखबरी

    भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल…

    अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: सेवा कार्यकाल में 2 साल की बढ़ोतरी संभव, सीडीएस जल्द दे सकते हैं खुशखबरी

    भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल…