INSTAGRAM: फॉलोअर्स बढ़ाने का चल रहा है ऐसा बाजार, कुछ लालची श्रद्धा वालकर के नाम से बना रहे है इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट्स,फॉलोअर्स बढ़ाकर फिर ऐसे कर रहे कमाई

श्रद्धा वालकर की मौत की खबर सामने आने के बाद कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स इसे भुनाने में लग गए है। सोमवार को मौत के खुलासे के बाद से ही सोशल साइट्स पर इस मामले को लेकर लोगों में भारी विरोध चल रहा है। ऐसे में कुछ लोगों ने इंस्टाग्राम पर श्रद्धा वालकर के नाम से कई अकाउंट बना लिए हैं। अकाउंट्स पर श्रद्धा की फोटो को अपलोड किया जा रहा है और फॉलोअर्स बढ़ाए जा रहे हैं। कुछ अकाउंट्स पर तो कुछ ही घंटों में फॉलोअर्स की संख्या में सैकड़ों के हिसाब से इजाफा हो रहा है। कुछ समय बाद इंस्टाग्राम यूजर्स अकाउंट्स का नाम बदलकर फोटो हटा देते हैं और अपने निजी काम में ले लेते हैं।
इस बात का इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को पता नहीं चलता है। इसी का फायदा उठाकर लोग हजारों में फॉलोअर्स करके कमाई करनी शुरू कर देते है। श्रद्धा वालकर अपने निजी अकाउंट्स पर घूमने से जुड़ी फोटो व वीडियो को डाला करती थी।

और पढ़े  प्रेमी युगल का कत्ल: 36 साल का संदीप और 25 की कविता, 8 माह से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे, दोस्त ने की हत्या!
  • Related Posts

    PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर, हाईवे में सुधार और…

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…