हल्द्वानी- कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सुनीं समस्याएं,दिए निर्देश ।

कुमाऊं कमिश्नर के जनता दरबार में आशा कार्यकर्ताओं पर गर्भवती महिलाओं को महिला अस्पताल के बजाय निजी अस्पतालों में भर्ती कराने की शिकायत दर्ज की गई। इस पर कमिश्नर ने महिला अस्पताल की सीएमएस डा. ऊषा जंगपांगी को तलब किया। साथ ही 26 नवंबर को सभी आशाओं के अभिलेख लेकर कार्यालय में आने के निर्देश दिए।

कमिश्नर के कैंप कार्यालय में भूमि विवाद, पानी, सड़क, बिजली सहित कई समस्याएं आईं जिसमें से अधिकतर का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। विजन सोशल चिटफंड संस्था के एजेंटों ने बताया कि वह 2014 से संस्था में काम कर रहे हैं। कहा कि उन्होंने आरडी, एफडी में नौ से 13 करोड़ रुपये लोगों से जमा कराएं। अब संस्था उनकी धनराशि वापस नहीं कर रही है। कमिश्नर ने एएसपी हरबंस सिंह से एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

रानीबाग स्थित एक अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि 2017 से वे वहां निवास कर रहे हैं लेकिन बिल्डर्स ने अपार्टमेंट उनके नाम नहीं किए। कमिश्नर ने 26 नवंबर शनिवार को सचिव विकास प्राधिकरण एवं बिल्डर्स के साथ ही अपार्टमेंट के अध्यक्ष को अभिलेखों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए। वहीं जजफार्म निवासियों ने बताया कि उनके क्षेत्र में मशरूम के प्लांट से प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण होता है जिसका समाधान करने का उन्होंने अनुरोध किया।
शिकायत पर कमिश्नर ने मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण
हल्द्वानी। जनता दरबार में बास्केटबाल खिलाड़ियों ने बास्केटबाल कोर्ट की मरम्मत की मांग की। इस पर कमिश्नर ने मिनी स्टेडियम पहुंचकर कोर्ट का निरीक्षण किया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि बास्केटबाल कोर्ट को दूसरी जगह बनाया जा रहा है। कहा कि जनवरी 2023 तक यह पूरा हो जाएगा। कहा कि खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार जाकर अभ्यास कर सकते हैं।

और पढ़े  भारतीय सेना को इसरो से मिली ताकत: युद्ध के समय पूरी ताकत से काम करेगा 'नाविक', अमेरिकी असहयोग की क्या भूमिका?
  • Related Posts

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया, तेहरान ने कहा- शुक्रिया

    भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों के कब्जे में पहुंचे ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को मुक्त करा लिया है। इस अभियान में जहाज…

    चक्रवात मुरासु: आंध्र के तट से टकराया तूफान, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, ट्रेनें और फ्लाइट हुईं रद्द

    गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ 3 नवंबर 2026 को तड़के आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। ओंगोल के पास 100-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कई…