बागेश्वर धाम:- आपने कढ़ाई और बड़े बर्तनों में खाना बनते तो देखा होगा,मगर यहा जेसीबी और मिक्सर की मदद से बनाई जाती है महाप्रसादी |

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के दंदरौआ धाम में इन दिनों बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मध्यप्रदेश और आस पास के राज्यों से पहुंच रहे हैं। भक्तों के लिए बागेश्वर धाम की तरफ से महाप्रसादी की व्यवस्था की गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपने आम तौर पर कढ़ाई और बड़े बर्तनों में खाना बनते देखा होगा, लेकिन ददरौआ धाम में जेसीबी मशीन और मिक्सर मशीन में भक्तों के लिए महाप्रसादी बनाई जा रही है। वहीं प्रसाद के बनने के बाद इसे ट्रॉली में रखकर कथास्थल पर बांटने के लिए भेजा जाता है।

हर दिन होने वाले भंडारे के लिए करीब 400 क्विंटल आटा और गुड़ के मालपुआ, कई क्विंटल सब्जी बनाई जाती है। सब्जी के रखने के लिए यहां सबसे बड़े बर्तन तैया का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं भारी मात्रा में बनाई जाने वाली प्रसादी को जेसीबी मशीन और मिक्सर की मदद से तैयार किया जाता है। प्रसादी बनाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

और पढ़े  सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
  • Related Posts

    सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

    सागर जिले के थाना बंडा एवं विनायका क्षेत्र के जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की गिरफ्तारी के…

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर पथराव, कई वाहनों को बनाया निशाना, 2 यात्री घायल

    मध्यप्रदेश के मंदसौर, रतलाम और झाबुआ जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर झाबुआ और रतलाम के बीच रात में यात्रा करना सुरक्षित नहीं रह गया है। एक्सप्रेस-वे पर कई…