रामलला दिव्य मंदिर की दिव्यता को बढ़ाने के लिए भारत का सबसे ऊंचा ध्वज फहराने की तैयारी

अयोध्या-

रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला दिव्य मंदिर की दिव्यता को बढ़ाने के लिए यहां भारत का सबसे ऊंचा ध्वज फहराने की तैयारी है। इस ध्वज का स्तम्भ 642 फिट ऊंचा होगा। इस स्तम्भ पर ध्वज की लंबाई 62.619 मीटर व चौड़ाई 40.608 मीटर होगी। इस ध्वज को फहराने के लिए हैवी ब्लोअर भी लगाए जाएंगे।

इस ध्वज स्तम्भ के आधार का वृत 6.848 मीटर व चोटी का वृत 2.376 मीटर और इसकी नींव 30.174 मीटर गहरी होगी। इस स्तम्भ में ऊपर जाने के लिए सीढ़ियां व लिफ्ट दोनों होंगे। बताते चलें कि भारत में सबसे ऊंचा ध्वज अमृतसर में अटारी बार्डर पर 360 फिट का स्थापित है जिसका डायमेंशन 120 गुणा 80 फिट है।

ध्वज का निर्माण हाईक्लास ओवरसीज कंपनी, नई दिल्ली के आर्किटेक्टों ने किया है। इस कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ संदीप गर्ग ने इस नवीनतम कृति को सौंपने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी सहित अन्य प्रमुख लोगों को पत्र भेजा है

और पढ़े  UP: मौसमी बदलाव को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश, रेड अलर्ट के चलते कई जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…