दर्दनाक – अप्राकृतिक संबंध नहीं बनाने पर पति ने दिया तलाक,फिर कराया भाई से हलाला

Spread the love

दर्दनाक – अप्राकृतिक संबंध नहीं बनाने पर पति ने दिया तलाक,फिर कराया भाई से हलाला

शाहजहांपुर में चौक कोतवाली के एक मोहल्ले की महिला ने ससुरालियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। बाद में अपने भाई से हलाला कराया।

महिला ने बताया कि उसकी शादी बरेली के थाना फरीदपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शौहर ने उसकी बिना मर्जी के अप्राकृतिक संबंध बनाए। महिला ने पुलिस को बताया कि 12 मई 2021 को उसे जान से मारने का प्रयास किया। गरम पानी सिर में डाला और तवा जांघ पर लगाया। उसका बायां हाथ भी तोड़ दिया। उसने अगले दिन अपने मायके वालों को फोन पर पूरी जानकारी दे दी। इसके बाद शौहर ने तीन तलाक दे दिया। फरीदपुर के एक मौलाना से उसके शौहर ने कहा कि वह पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता है। तब मौलवी ने ससुर, सास और ननद के सामने पति के भाई से हलाला के लिए निकाह करा दिया।

महिला ने बताया कि अब उसका नया शौहर तलाक नहीं दे रहा है। शौहर भी शारीरिक संबंध बनाता है। पीड़िता के थाने पर तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने नहीं सुनी। तब उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


Spread the love
और पढ़े  West Asia-: होर्मुज पर ईरान की सख्त चेतावनी, कहा- नियम तोड़ने वाले जहाजों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई
  • Related Posts

    बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक पढ़ाए जाएंगे श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मुख्यमंत्री शुभेंदु ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् और राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार को बड़ा एलान…


    Spread the love

    Russia-Ukraine- नाटो की बैठक से पहले रूस का युक्रेन पर बड़ा हमला, मिसाइल-ड्रोन अटैक में सात लोगों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveनाटो शिखर बैठक से ठीक पहले रूस ने युक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के इलाकों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इस हमले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *