चम्पावत : चंपावत में मुख्यमंत्री ने कोविड मरीजों का हालचाल जाना व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के साथ जिला सभागार में की समीक्षा । देखें वीडियो.

https://newbharat.net.in/wp-content/uploads/2021/05/VID-20210524-WA0058.mp4चंपावत जिले के एक दिनी भ्रमण पर पंहुचे प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा के साथ पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड एवं आईसीयू वार्ड में जाकर भर्ती कोरोना मरीजों से वार्ता की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं भोजन आदि व्यवस्थाओं पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस महामारी के दौर में सभी चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ समेत प्रशासन रात-दिन कार्य कर रहे हैं वह अपने आप में एक उल्लेखनीय व महान कार्य हैं उन्होंने कहा कि आगे भी वह इसी प्रकार कार्य करते हुए जिले को कोरोना मुक्त करें। उन्होंने विकास भवन सभागार में संचालित कोविड कंट्रोल रूम में दूरभाष के माध्यम से होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों से वार्ता कर उनका हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और वहा किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली। उसके बाद माननीय मुख्यमंत्री जी ने वर्चुअल माध्यम से चमोली में 46 लाख से बने आक्सीजन जनरेशन प्लांट का विधिवत लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जी ने जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में कोविड संक्रमण की रोकथाम,उपचार एवं उससे बचाव आदि हेतु किए जा रहे कार्यों के साथ ही आगामी मानसून काल के मद्देनजर पूर्व तैयारी तथा जनपद में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक सैम्पलिंग बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि गांव गांव में जाकर लोगो को इस महामारी के प्रति सचेत कर जन जागरूकता फैलाये। इस मौके पर सांसद अजय टम्टा, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, दर्जा राज्यमंत्री हयात सिंह माहरा, कुमाऊं आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं अजय रौतेला, डीएम विनीत तोमर, एसपी लोकेश्वर सिंह सहित तमाम अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़े  कर्णप्रयाग: मेडिकल शॉप पर हार्ट अटैक आने से अचानक गिरा शख्स, संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…