रामदेव ने जारी किया खुला पत्र ,फार्मा कंपनियों और आईएमए को बीमारियों के इलाज से जुड़े 25 सवाल

कोविड के इलाज में एलोपैथी दवाओं पर विवादित बयान से बैकफुट पर आए योग गुरु बाबा रामदेव ने सोमवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और फार्मा कंपनियों को खुला पत्र जारी किया है।
पत्र में अलग-अलग बीमारियों के स्थायी इलाज से जुड़े 25 सवाल पूछे हैं। बाबा रामदेव ने खुला पत्र अपने ट्वीटर एकाउंट से जारी किया है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कोरोनाकाल में बाबा रामदेव सुर्खियों में हैं। पतंजलि के कोरोनिल दवा से कोरोना मरीजों के इलाज के दावे के बाद बीते दिनों एलोपैथी दवाओं पर उनके विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ था।

बयान पर आईएमए और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की कड़ी आलोचना के बाद बाबा रामदेव को बैकफुट पर आकर बयान वापस लेना पड़ा था। सोमवार को फार्मा कंपनियों और आईएमए के नाम 25 सवालों का खुला पत्र जारी कर रामदेव फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

और पढ़े  जमरानी बांध परियोजना: वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर प्रेमियों की चिंता खत्म, टाइगर कॉरिडोर पर रहेगा विशेष ध्यान
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…