यूपी रोडवेज की बस से गायब लखनऊ की 2 लड़कियां बरेली में मिलीं, 24 घंटों में पुलिस ने किया बरामद

Spread the love

यूपी रोडवेज की बस में सवार दो लड़कियों के रास्ते से गायब होने के बाद हड़कंप मच गया था. इसके बाद परिजनों ने मिसिंग रिपोर्ट लिखाई. पुलिस की कई टीमें लगाकर लड़कियों को बरेली से बरामद कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के कृष्णानगर में रहने वाली दोनों लड़कियां बाबा गुरु नानक के पाठ में शामिल होने के लिए कानपुर गई थीं.
कानपुर से लखनऊ जा रही लखनऊ दो गायब युवतियों को पुलिस ने बरेली से बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां फीनिक्स मॉल में मिली हैं. पुलिस दोनों युवतियों को लेकर इज्जत नगर थाने पहुंच चुकी है. इसके बाद उन्हें पुलिस वापस लखनऊ ला रही है. इसके बाद पुलिस उनसे पूछताछ करेगी, ताकि पता चल सके कि वास्तव में उनके साथ क्या हुआ था.

कानपुर से लखनऊ पहुंचने की बजाय वे बरेली कैसे पहुंच गईं. साथ ही वह फीनिक्स प्लाजा में क्या कर रहीं थीं. उनका मोबाइल उन्नाव में बंद हो गया था और इसके बाद क्या हुआ. इस सवालों के जवाब लड़कियों से पूछताछ के बाद ही मिल सकेंगे.

कानपुर से यूपी रोडवेज की बस में सवार होकर लखनऊ वापस आ रही दो लड़कियों के रास्ते से गायब होने के बाद हड़कंप मच गया था. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में मिसिंग रिपोर्ट लिखाई है. इसके बाद से पुलिस की कई टीमें लगाकर लड़कियों की तलाश में लगी हुई थीं.
पिता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियां लखनऊ के कृष्णानगर की रहने वाली हैं. लड़कियों के पिता प्रीतपाल सिंह ने बताया कि दोनों बहनें अपनी मुंहबोली बहन के घर नानक देव के जन्मदिन पाठ में शामिल होने के लिए 8 नवंबर को लखनऊ से कानपुर गईं थीं. इसके बाद नौ नवंबर की शाम करीब चार बजे दोनों कानपुर से लखनऊ के लिए निकली थीं.
दोनों ने वॉट्सऐप पर बस में बैठने के बाद का वीडियो भी भेज दिया था. इसके बाद शाम करीब 5.30 बजे के बाद से दोनों का मोबाइल बंद हो गया. इसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका. पुलिस ने गुरुवार 10 नवंबर को दोनों की गुमशुदगी की शिकायत लेने के साथ ही पुलिस की टीमें बनाकर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी थी.

और पढ़े  अयोध्या:आज राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक, नई व्यवस्थाओं पर होगा मंथन; खाली पदों पर फैसला संभव

Spread the love
  • Related Posts

    26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं…


    Spread the love

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *