हरीश श्रीवास्तव संस्कार भारती के प्रांतीय मंत्री नियुक्त

अयोध्या –

संस्कार भारती अवध प्रान्त ने अपनी कार्यकारणी में विस्तार करते हुए हरीश कुमार श्रीवास्तव को अवध प्रान्त का मंत्री नियुक्त किया है। साथ ही अयोध्या, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच एवं अम्बेडकर नगर का प्रभारी भी बनाया है। हरीश इससे पूर्व में संस्कार भारती के जिला अध्यक्ष व विभाग संयोजक रहे हैं। विगत 10 वर्षो से संस्कार भारती में काम करने वाले हरीश श्रीवास्तव अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री भी हैं।
प्रान्त मंत्री नियुक्त होने के बाद हरीश ने संस्कार भारती के प्रदेश व प्रान्त नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की पदम् श्री बाबा योगेंद्र के सपनों को साकार करने एवं कलाकारों के हित में कार्य करना मेरी प्राथमिकता होगी। प्रांतीय मंत्री बनाये जाने पर संस्कार भारती के जिला अरुण द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश मिश्रा, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, विधायक बीकापुर अमित सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय, संतोष शुक्ला, विवेक पाण्डेय, मोहित मिश्रा, रेणुका रंजन, ऋचा उपाध्याय, अमल गुप्ता, पुष्कर दत्त तिवारी, सर्वग्य सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी।

और पढ़े  UP MLC Chunav-: विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान जारी, लखनऊ में सपा उम्मीदवार ने डाला वोट
  • Related Posts

    एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, PM मोदी ने दी सलामी, छतों पर भी भीड़

    शिव की नगरी काशी में तीन दिवसीय एयर शो का रविवार को समापन हो गया। 22 अक्तूबर से ही गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के विमानों के करतब देखने के…

    नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर…