जिला प्रशासन द्वारा दी गई धमकी के विरोध में व्यापारियों ने की अपनी दुकानें बंद।

अयोध्या 9 नवबंर आज रामगुलेला बाजार (राम जन्मभूमी बाजार) भक्तिपथ कार्ययोजना के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन द्वारा कल सायं आधार पासबुक/सहमति मांगने पर नही दिये जाने के बाद प्रशासन द्वारा दी धमकी के विरोध में उपरोक्त बाजार की समस्त दुकानदारो ने अपनी अपनी दुकानो को बंद करके की विरोध प्रदर्शन किया।<strong>जिला प्रशासन द्वारा दी गई धमकी के विरोध में व्यापारियों ने की अपनी दुकानें बंद।</strong>

<strong>जिला प्रशासन द्वारा दी गई धमकी के विरोध में व्यापारियों ने की अपनी दुकानें बंद।</strong>

<strong>जिला प्रशासन द्वारा दी गई धमकी के विरोध में व्यापारियों ने की अपनी दुकानें बंद।</strong> अयोध्या उधोग व्यापार मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष नन्द कुमार गुप्ता ने प्रशासन के इस रवैये पर नाराजगी वयक्त करते हुए कहा व्यापारियों को संतुष्ट करने के बाद ही कार्ययोजना को आगे बढाया जाय प्रशासन के द्वारा जबरिया सहमति लेने के विरोध में रामगुलेला बाजार (जन्मभूमी बाजार)के बंद का समर्थन किया और कहा यदि इनकी मागें नही मानी जायेगी तो आने वाले दिनो मे पूरी अयोध्या बंद करायी जायेगी। श्री गुप्ता ने बताया प्रशासन द्वारा डीपीआर/गजट से अधिक जमीन अधिग्रहण करने,बगैर स्थापित किये जबरिया लोगो की दुकानो को तोड़कर विस्थापित कर देने,बहुत ही कम सहायता राशि देने एवं बार बार धमकी देने से व्यापारी समाज भयग्रस्त एवं आक्रोशित है जिसके विरोध में जल्द ही समस्त व्यापारियों की एक बैठक कर वृहद आन्दोलन की रूपरेखा बनाते हुए समस्त अयोध्या की बाजार बंदी तक भी करायी जा सकती है।हलाकि हनुमानगढ़ी बाजार वा भक्तिपथ डरे व्यापारी स्वयं अपनी अपनी दुकानो को तोड़ रहे है। रामगुलेला बाजार बंदी पर प्रशासन ने अड़ियल रूख अपनाते हुए दोपहर बाद रामगुलेला की दुकानो को अवैध बताते हुए 48 घंटे मे गिराने का मुनादी भी करा दिया साथ मे जन्मभूमी निकासी दर्शन मार्ग का वैकल्पिक मार्ग बनाकर पूरे रामगुलेला बाजार को बैरियर लगाकर सील करते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया एवं सभी के आवाजाही पर रोक लगा दी।रामगुलेला बाजार के प्रमुख व्यापारी अनुपम मिश्रा, पुरषोत्तम झा,जगन्नाथ यादव,विक्की गुप्ता, पी के यादव आदि ने अपनी अपनी दुकाने बंद की थी

और पढ़े  UP: विधान परिषद की 11 सीटों पर 55 प्रतिशत मतदान, गोरखपुर- फैजाबाद मंडल टॉप पर
  • Related Posts

    एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, PM मोदी ने दी सलामी, छतों पर भी भीड़

    शिव की नगरी काशी में तीन दिवसीय एयर शो का रविवार को समापन हो गया। 22 अक्तूबर से ही गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के विमानों के करतब देखने के…

    नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर…