दरिंदगी: 34 वर्षीय महिला की दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला वाइपर का पाइप,फिर गर्दन तोड़ कर दी हत्या

Spread the love

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के सेक्टर-7ए में फिर सामने आया निर्भया कांड जैसा ही एक मामला। पुलिस ने सेक्टर-7ए स्थित गुरुद्वारे के पीछे बंद गली के पार्क से 34 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला से पहले दुष्कर्म किया गया, फिर प्राइवेट पार्ट में वाइपर का पाइप डाल दिया। महिला की गर्दन भी टूटी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए बीके नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। क्राइम ब्रांच और पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-7ए स्थित गुरुद्वारे के पीछे बंद गली के साथ बने पार्क में एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही डीसीपी बल्लभगढ़ कुशाल सिंह, एसीपी सिटी बल्लभगढ़ मुनीश सहगल, थाना प्रबंधक सेक्टर-8 व चौकी प्रभारी व क्राइम ब्रांच की टीम और एफएसएल टीम ने मौका मुआयना किया। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के दाहिने हाथ पर आरएम स्टार व दोनों कलाइयों पर ओम गुदा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद हत्या की गई। शव अर्धनग्न अवस्था में था। गर्दन भी पूरी तरह से टूटी हुई थी।

प्राइवेट पार्ट में वाइपर का पाइप डाला हुआ था। बताया जा रहा है शव करीब दो से तीन दिन पुराना है। क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। सेक्टर-7ए स्थित गुरुद्वारे के पीछे 34 वर्षीय अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। घटना स्थल के सामने आवासीय क्षेत्र व एक किलोमीटर की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद दो दिन तक आसपास के लोगों व पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 7ए पुलिस ने सेक्टर-7ए स्थित गुरुद्वारे के पीछे बंद गली के पार्क से महिला का शव बरामद किया है। घटनास्थल पर पुलिस को शव को घसीटने के निशान भी मिले। शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से फोटो लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा महिला को देखने से लगता है कि वह मजदूर तबके की थी और शव दो दिन पुराना है। पुलिस के अनुसार शव की पहचान के लिए पार्क व गुरुद्वारे के आसपास लगे कैमरों की जांच की जा रही है। महिला की पहचान के लिए सभी थानों को सूचित कर दिया गया है। इसे अलावा शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के बोर्ड से कराया जाएगा।

और पढ़े  मालखाने से शराब की पेटियां गायब: थाना प्रभारी के पर FIR दर्ज, 15 दिन पहले SP से हुए थे सम्मानित

सूत्रों के अनुसार शव से बदबू आने के बाद जब प्रेस करने वाली महिला का बेटा उस जगह गया तो उसको घटना के बारे में जानकारी मिली। उसने फोन के जरिए पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पुलिस व क्राइम ब्रांच ने जांच की। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 376 और 302 का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है


Spread the love
  • Related Posts

    खामेनई की अंतिम विदाई में शामिल होंगे PM मोदी? राष्ट्रपति पजेश्कियन ने दिया ईरान आने का न्योता

    Spread the love

    Spread the loveईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजा…


    Spread the love

    मुंबई लोकल में बहस बनी जानलेवा: 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, दरवाजा खुला रखने को लेकर हुआ था झगड़ा

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई की लोकल ट्रेन में दरवाजे को लेकर हुआ मामूली विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया। चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल में सफर कर रहे 22 वर्षीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *