Today Horoscope 08 November 2022 आज इन राशि वालो पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण सबसे ज्यादा असर, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

राशिफल-

मेष-शारीरिक दिक्‍कतों का सामना करना पड़ेगा। थोड़ी कठिनाइयां चल रही हैं। नकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्‍ट‍िकोण से रुक-रुक कर आगे बढ़ते रहेंगे।

वृषभ-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। नेत्र विकार, सिरदर्द हो सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी मध्‍यम गति से आगे बढ़ेगा।

मिथुन – इस राशि के लोगों को यदि प्रोन्नति की लालसा है तो अपने कार्य को सुचारू रूप से पूरा करें, आपका कार्य ही आपको नौकरी में प्रोन्नति दिलाएगा. व्यापारी वर्ग जरा सतर्क हो जाएं. ग्राहक उत्पाद की गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर सकते हैं, उनकी शिकायत से आपकी ख्याति खराब होने का भी भय है. रिसर्च से जुड़े युवाओं के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है, उन्हें कोई अचीवमेंट प्राप्त हो सकता है. लंबे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद में अब राहत मिलेगी जिससे मन शांत होगा और तनाव दूर होगा. मोबाइल व लैपटॉप यूजर को एक विशेष सलाह है उन्हें आंखों को लेकर थोड़ा सजग रहना होगा. आंखों से जुड़ी दिक्कत होने पर आई टेस्ट जरूर करा लें. मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा मुश्किल समय आने पर मित्रों से मदद लेने में कोई बुरी बात नहीं है.

कर्क – कर्क राशि के लोगों को करियर में बेहतर ऑप्शन मिलने के योग हैं, इन ऑप्शन की मदद से अपने लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी. व्यापारी आज कोई भी सौदा जल्दबाजी में मत करें. आज आर्थिक नुकसान होने की आशंका दिख रही है. युवाओं को ऊर्जावान होके व पॉजिटिव सोच के साथ किसी भी कार्य की शुरुआत करनी चाहिए. सकारात्मक सोच ही सकारात्मक फल दिलाती है. वक्त बेवक्त एक पड़ोसी ही दूसरे पड़ोसी के काम आता है. इसलिए अपने पड़ोसी के साथ बना कर चलें. जिन लोगों का हाल में ही ऑपरेशन हुआ है वह लोग अपने आस पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उन्हें इन्फेक्शन का खतरा है. अपने नेटवर्क को तलाशें, समस्या के समाधान के लिए आशा की किरण अवश्य ही मिलेगी.

और पढ़े  Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

सिंह – इस राशि के लोगों के कार्य के प्रदर्शन से उनके अधिकारी आकर्षित होंगे. प्रापर्टी डीलर्स की तो चांदी होने वाली है. जी हां जल्दी उनके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है. पढ़ने अथवा जॉब के सिलसिले से जो युवा अपने परिवार से दूर रहते हैं वह अपनी मां के संपर्क में रहने की कोशिश करें. उनका हाल चाल लेते रहें. आज लंबे समय के बाद प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे. जिससे खूब गपशप तो होगी ही साथ ही पुरानी यादें भी ताज़ा होंगी. हाई बीपी के मरीजों को सतर्क रहना चाहिए. बीच-बीच में बीपी को मॉनीटर करते रहें, कुछ अधिक होने पर डॉक्टर से संपर्क करें. घर और प्रतिष्ठान में सुरक्षा के सभी आयामों में सजग रहना चाहिए, सारे प्रबंध को एक बार चेक करने की जरूरत है.

कन्या – कन्या राशि के लोग अपने काम के प्रति समर्पित नजर आएंगे, काम के प्रति समर्पण जल्दी ही उन्हें सफलता की सीढ़ी चढ़ाने में मदद करेगा. व्यापार की गति धीमी है तो उसे लेकर किसी तरह का तनाव न पालें और तनाव मुक्त हो कर रहें, व्यापार में ये सब चलता रहता है. युवाओं को अपने सभी कार्य समय पर करना चाहिए, कार्य समय पर होने से आत्म संतुष्टि का भाव आता है. परिवार की सुरक्षा को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है, सुरक्षा के सभी आयामों को एक बार चेक कर लें तो अच्छा रहेगा. हल्की-फुल्की बीमारी को लेकर ज्यादा परेशान मत हो, सायंकाल तक परिस्थितियां काफी ठीक होती नजर आएंगी. किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से पीछे न हटें और कमाई का एक निश्चित अंश दूसरों की मदद करने में खर्च करें.

तुला – इस राशि के लोगों को काम को जल्दी में करने की बजाय सावधानी से करने पर अधिक फोकस करना चाहिए. काम में धीरे-धीरे तेजी लाने का प्रयास करें. बिजनेस से संबंधित कार्य समय पर पूरा हो पाने में संदेह रहेगा लेकिन हड़बड़ी में कोई काम न करें. सही ढंग से व सही समय पर काम को पूरा करने के कारण युवाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. जीवन साथी की पदोन्नति में उनके सहभागी बनने का प्रयास करें और जहां भी जरूरत हो सहयोग करने से पीछे न हटें. आपको जरूरत है कि सेहत के हिसाब से डाइट लें. हल्का और सुपाच्य भोजन ही करें जिससे किसी भी तरह की समस्या न हो. लाभ कमाने का समय चल रहा है इसलिए जो भी अवसर मिले उन्हें हाथ से जाने न दें, उनका लाभ लें.

और पढ़े  Today Horoscope 23 October 2026 आज इन 3 राशि वालों के लिए बनेंगे नए अवसर, जानें सभी राशियों का हाल..

वृश्चिक – वृश्चिक राशि के लोगों पर कार्य का भार अधिक रहेगा लेकिन अपनी कला से इसे आसानी से पूरा कर पाने में सक्षम होंगे. कॉस्मेटिक का व्यापार करने वाले व्यापारियों को फायदा होगा. युवा किसी भी तरह का गैर कानूनी कार्य न करें और साथ ही गाड़ी चलाते समय यातायात नियमों का पालन भी करें. कानून उल्लंघन करने पर सरकार की ओर से सजा मिल सकती है. घर में पूजा पाठ करते रहें और वातावरण को धार्मिक बनाए रखें, संध्या आरती करना आवश्यक है इसे तो कभी भी न भूलें. यदि आप सुबह समय से उठने के बजाय देर तक सोते हैं तो यह ठीक नहीं है, इस आदत को ठीक कर लें. वाणी के मर्म को समझते हुए ही दूसरों से बात करें, आपको अपनी वाणी में विनम्रता और मृदुलता बनाए रखना चाहिए.

धनु – इस राशि के लोगों को अपने अधीनस्थों और सहयोगियों की मदद मिलेगी जिससे उनका काम काफी आसान हो जाएगा. बिजनेस में जो काम किसी कारण से अटक गए थे वह फिर से शुरु हो सकेंगे, फिर से शुरु होने पर उन्हें ध्यान से पूरा करें. युवाओं को कोई भी निर्णय बहुत विचार करने के बाद लेना चाहिए, जल्दबाजी में लिया गया फैसला भविष्य के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है. ननिहाल पक्ष से रिश्ते को लेकर संजीदा रहने की जरूरत है, ननिहाल पक्ष से किसी मामले में कहा सुनी होने की आशंका है. चिकने फर्श पर बहुत ही संभल कर चलने की आवश्यकता है, फिसल कर गिरने से हड्डी में चोट लग सकती है. आज आपको अपने कार्यस्थल के साथ ही घर पर मुख्य भूमिका निभानी होगी.

और पढ़े  Today Horoscope 25 October 2026 आज आएंगे इन राशि वालों के जीवन में नए अवसर, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

मकर – मकर राशि के लोगों को अपने अधीनस्थों के काम पर पैनी निगाह रखना चाहिए, उनकी लापरवाही से बड़ी गलती हो सकती है. व्यापारी वर्ग यदि बिजनेस के बारे में कोई अहम फैसला लेना चाहते हैं तो पहले अपने वरिष्ठों से विचार विमर्श कर लें. युवाओं को खुश होना चाहिए कि सभी परिस्थितियां उनके कंट्रोल में हैं, वह मनचाहा कार्य करने के लिए स्वतंत्र हैं. नए रिश्ते को समझने के लिए जल्दबाजी न करें, कुछ समय दें धीरे-धीरे व्यक्ति को जाने तो बेहतर रहेगा. सरवाईकल मरीजों को अलर्ट रहना होगा, उनका दर्द कुछ बढ़ने की आशंका दिख रही है. सामाजिक क्षेत्र में आपको लोगों का नेतृत्व करना पड़ सकता है, अपनी सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करिए.

कुंभ – इस राशि के लोग ऑफिस की मीटिंग में सजग रहें और जो पूछा जाए उसका ठीक से जवाब दें अन्यथा बॉस नाराज हो सकते हैं. ज्वैलर्स सोने-चाँदी के बढ़ते-घटते भाव को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं. युवाओं को मानसिक रूप से संतुलित होना अति आवश्यक है, ऐसा न होने पर वह कोई गलत निर्णय भी लें सकते हैं. परिवार में आपकी आपके बड़े भाई से कहासुनी होने की आशंका बनी हुई है इसलिए शांति के साथ प्रेम से भाई से बात करें.

मीन – मीन राशि के नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों की इच्छा पूरी होती नजर आ रही है. उन्हें नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. बिजनेस यदि पार्टनरशिप में है तो अपने पार्टनर पर आंख बंद कर भरोसा न करें, कभी-कभी हर विषय पर चर्चा करते रहें. मुसीबत कभी बताकर नहीं आती है इसलिए युवा सरकारी पेंडिंग कार्यों को पूरा करें और आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में समय पर करेक्शन करा लें वरना दिक्कत हो सकती है. पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का समय चल रहा है इसलिए परिवार के प्रति दायित्वों पर एक नजर दौड़ाएं और बचे हुए काम पूरे करें. हीमोग्लोबिन कम होने से स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका दिख रही है, सचेत रहें और ब्लड बढ़ाने वाली चीजों का अधिक सेवन करें.

  • Related Posts

    Today Horoscope 29 October 2026 आज मिल सकता है इन राशि वालों को धन लाभ, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए कई अच्छी संभावनाएँ लेकर आ सकता है। भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटके कामों में गति आएगी और आर्थिक लाभ…

    Today Horoscope 28 October 2026 आज इन राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते, जानें सभी राशियों का हाल।।

      मेष राशि- आज का दिन दूसरों की मदद करने, रिश्तों में सद्भाव बनाए रखने और सम्मान पाने का अवसर लेकर आया है। किसी जरूरतमंद के काम आकर आपको मन…