पेंशनर्स घर बैठे डाकिया से बनवाये जीवित प्रमाण पत्र:- पी के सिंह

Spread the love

अयोध्या –

अब पेंशनरों को जीवित प्रमाणपत्र (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने के लिए कोषागार, बैंक या अन्य किसी विभाग में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पेंशनर्स घर बैठे डाकिया के माध्‍यम से यह प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। उक्‍त जानकारी शुक्रवार को मण्डलीय कार्यलय में बैठक के दौरान अयोध्या मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर पी के सिंह ने दी।
श्री सिंह ने बताया कि पेंशनर अपने नजदीकी शहरी अथवा ग्रामीण डाकघर के डाकिया के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें मात्र 70 रुपये देना पड़ेगा। यह प्रमाण पत्र स्वतः संबंधित विभाग को ऑनलाइन पहुंच जाएगा। इससे पेंशन मिलने में कोई रुकावट नहीं आएगी। यह सुविधा सभी डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है।
श्री सिंह ने कहा कि भारतीय डाक विभाग के माध्यम से सभी विभागों के पेंशनरों को घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट प्रदान करने की सुविधा उपलब्ध कराया गया है। पेंशनर इस सुविधा को लेने के लिए अपने डाकिया के साथ-साथ पोस्ट इन्फो मोबाइल एप द्वारा ऑनलाइन अनुरोध भी कर सकते हैं। इसके लिए पेंशनर को आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक या डाकघर खाता संख्या और पीपीओ नंबर देना होगा।

यहाँ बताते चले कि पेंशनरों को प्रत्येक वर्ष सामान्यतया नवंबर और दिसंबर माह में कोषागार, बैंक या संबंधित विभाग में जीवन प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होता है। इसके लिए दूरदराज इलाके के पेंशनरों को कोषागार आने में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यात्रा आदि में भी काफी व्यय होता है। साथ ही कहा कि डाक विभाग की इस पहल से पेंशनरों को काफी सहूलियत मिलेगी। बैठक में सहायक अधीक्षक अनिल द्विवेदी, निरीक्षक राजेश्वर दूबे, हिमांशु शुक्ल, मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह, हिमांशु कनौजिया, सहित दर्जनों उपस्थित रहे

और पढ़े  आज योगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, विंध्य व विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को मिल सकती है मंजूरी

Spread the love
  • Related Posts

    26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं…


    Spread the love

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *