आशिक निकला फरेबी- शादी का झांसा देकर जयपुर लेजाकर करता रहा 5 महीने तक बलात्कार..

आशिक निकला फरेबी- शादी का झांसा देकर जयपुर लेजाकर करता रहा 5 महीने तक बलात्कार..

बुलंदशहर की एक युवती के साथ शादी के बहाने पांच महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को युवती को शादी के बहाने से जयपुर लेकर चला गया था, जहां उसका लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण किया। पीड़ित युवती ने दो दिन पहले छतारी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।

युवती ने बताया कि सोशल साइट के माध्यम से जयपुर निवासी एक युवक ने उसे दोस्ती की थी। इस दौरान युवक ने युवती को प्रेम प्रसंग में फंसाया। इसके बाद युवती से मिलने उसके घर आया। तभी शादी करने के बहाने युवती को अपने साथ जयपुर लेकर चला गया। जहां आरोपी युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और लगातार मानसिक शोषण करता रहा।
इस दौरान आरोपी युवक के चचेरे भाइयों ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। वहीं युवक का चाचा भी उसके साथ बदतमीजी और अभद्रता करता रहा। पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने पिता से की। पीड़िता के पिता युवती को लेने जयपुर पहुंचे तो वहां युवक के चाचा ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद युवती अपने पिता के साथ वापस घर आ गई।

और पढ़े  PM मोदी का काशी दौरा: समर्थकों को देख पीएम ने रुकवाई कार, हाथ हिलाकर किया अभिवादन, लोगों ने लगाए जयकारे
  • Related Posts

    एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, PM मोदी ने दी सलामी, छतों पर भी भीड़

    शिव की नगरी काशी में तीन दिवसीय एयर शो का रविवार को समापन हो गया। 22 अक्तूबर से ही गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के विमानों के करतब देखने के…

    नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर…