UPI BARCODE: (माणा गांव) देश की आखिरी चाय की दुकान में भी आप कर सकेंगे यूपीआई से पेमेंट.

Spread the love

उत्तराखंड के बद्रीनाथ के समीप माणा गांव स्थित देश की आखिरी चाय की दुकान पर अब यूपीआई से पेमेंट किया जा सकेगा। 10,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस चाय की दुकान पर यह सुविधा मिलने पर शीर्ष उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर खुशी जताई है।


हुआ यूं कि एक यूजर ने माणा गांव में यूपीआई से भुगतान की सुविधा शुरू होने पर इस आखिरी चाय की दुकान को लेकर एक ट्वीट व वीडियो साझा किया था। साझा की गई तस्वीर में बोर्ड पर लिखा है ‘भारत की आखिरी चाय की दुकान’ और यूपीआई बारकोड व दुकान के मालिक नजर आ रहे हैं।’ दस हजार फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिलना अपने आप में डिजिटल इंडिया की मिसाल है। तस्वीरों में चाय दुकान के बोर्ड पर लिखा दिख रहा है ‘मणिफद्रपुरी (माणा), ब्यास गुफा श्री बद्रीनाथ।

जैसे ही उक्त ट्वीट पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा की नजर पड़ी तो वे खुद को खुशी प्रकट करने से रोक नहीं सके। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से उक्त ट्वीट को साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- जैसा कि कहते हैं, एक तस्वीर 1000 शब्दों के बराबर होती है, यह तस्वीर भारत के डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम के दायरे और पैमाने को दर्शाती है, जय हो!’


Spread the love
और पढ़े  पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा
  • Related Posts

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां

    Spread the love

    Spread the love213 किमी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे तैयार हुआ है, इसमें सबसे अधिक चर्चा वन्यजीवों के दृष्टिगत बने अंडरपास को लेकर भी हुई। कैसे जैव विविधता का ख्याल रखते हुए…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *