अयोध्या-
युवक के आत्महत्या का मामल में सीओ सिटी राजेश तिवारी के आश्वासन के बाद परिजन दाह संस्कार के लिये राजी हो गये।आपको बताते चलें कि कह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने के बाद परिजनों ने दो लोगों पर युवक के उत्पीड़न और हत्या की बात कही थी पर पुलिस उक्त युवक की मौत को आत्महत्या बता रही थी।
हलाँकि बाद में पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुये मुकदमा तो दर्ज कर लिया था पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई थी।वहीं आरोपी युवक के परिजनों ने पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाते हुये समाहे चौराहे पर मृतक का शव सड़क पर रखकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग करने लग जिससे दर्शननगर रसूलाबाद मार्ग पर जाम लग गया।
जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ अयोध्या राजेश तिवारी के समझाने और आश्वासन के बाद परिजन दाह संस्कार के लिये तैयार हो गये और युवक का शव लेकर अयोध्या शमशान घाट को रवाना हो गये जिससे सड़क पर लगा जाम हट गया और आवागमन बहाल हो गया ।








