धर्म ग्रंथ को नजरे आतिश करने वाला युवक गिरफ्तार गिरफ्तार युवक की पहचान ताज मोहम्मद के रूप में उजागर।।

शाहजहांपुर । थाना कोतवाली के मोहल्ला बाबूजई की मस्जिद में घुसकर धार्मिक ग्रंथ को
नजरे आतिश करने वाले युवक को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । हिरासत में आया युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक व आईजी जोन रमित शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है वह बहकी बहकी बातें कर रहा है उसका कहना है कि मस्जिद में धार्मिक ग्रंथ को नजरे आतिश उसके ऊपर सवार रूह ने किया है । <strong>धर्म ग्रंथ को नजरे आतिश करने वाला युवक गिरफ्तार गिरफ्तार युवक की पहचान ताज मोहम्मद के रूप में उजागर।।</strong>
गौरतलब है शहर के चौक कोतवाली के मोहल्ला बाबूजई स्थित मस्जिद में बुधवार दोपहर को घुसे एक युवक ने धार्मिक ग्रंथ को नजरे र्आतिश कर दिया । जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही तमाम लोग मस्जिद के बाहर जमा हो गए और स्थिति तनावपूर्ण बन गई लोगों ने इस दौरान नारेबाजी भी की और हार्डिंग वगैरा को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की । जो सीसीडी कैमरे में कैद हो गया ।पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर युवक की पहचान की और थाना सदर बाजार के मोहल्ला बाबू़जई निवासी ताज मोहम्मद के रूप में उसकी पहचान को उजागर किया । पुलिस ने गिरफ्तार युवक ताज मोहम्मद की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे कई सवालात किए जिसके जवाब में उसने पुलिस अधीक्षक व आईजी जोन रमित को बताया , मस्जिद में धार्मिक ग्रंथ को नजरे आतिश करने का काम उसने नहीं बल्कि उसके ऊपर सवार रूह ने किया है
उसने बताया कि सपने में उसको यह आदेश मिला था जिसके बाद उसके ऊपर सवार रूह उसको वहां ले गई और उसने इस घटना को अंजाम दिया । मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक व आईजी जोन रमित ने बताया पुलिस की गिरफ्त में आया युवक ताज मोहम्मद मानसिक रूप से विक्षिप्त, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है वह बहकी बहकी बातें कर रहा है । पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी है इस इस दौरान मुस्लिम समाज के कई ओलमा भी मौजूद रहे । पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस घटना का पर्दाफाश करते हुए शहर की अमनो अमान को महफूज रखने के लिए तेजी दिखाई । जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक ताज मोहम्मद को जेल भेज दिया। ।

और पढ़े  कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और कई की हालत गंभीर

मैंने नहीं मेरे ऊपर सवार रूह ने जलाया धार्मिक ग्रंथ

पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार युवक ताज मोहम्मद ने पुलिस की पूछताछ के दौरान बताया कि उसके ऊपर समारोह में इस घटना को अंजाम दिया उसको सपने में इस तरह की घटना को अंजाम देते दिखाया गया । जिसके बाद वह घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा ।‌ अजीत के पास मौजूद सीसीटीवी ने युवक की पहचान उजागर की । उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है उसके परिवार से भी बातचीत की गई

  • Related Posts

    सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मलबा हटाने के दौरान मिला 20 फीट गहरा कुआं, डाला गया था लिंटर

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के बाद मलबा हटाने के दौरान जमीन के नीचे…

    राममंदिर: CEO जितेंद्र मिश्र ने संभाली कमान, बैठकें कर समझी पूरी व्यवस्था, नई टीम के साथ होगा आगे का एक्शन

    अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं को समझने और नई जिम्मेदारी की रूपरेखा तैयार करने की…