जमीन मामले में विधायक पर फूटा महंत धर्मदास का गुस्सा, देखें वीडियो

सीएम योगी के वायरल वीडियो पर बोलते हुये अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत धर्म दास ने कहा कि अयोध्या में बहुत से जमीन व्यापारी लग गये हैं अयोध्या के विधायक वेद गुप्ता के पूरे परिवार ने सैकड़ों बीघा जमीन खरीदा है और बेच रहे हैं पहले भी बहुत सी जमीनों की खरीद फरोख्त में यह शामिल रहे हैं इसके लिये हमने पहले भी मुख्यमंत्री को सतर्क किया था और इसके लिये इनको डांट भी पड़ी थी।स्वयं यह मुख्यमंत्री के यहाँ भी यह गये और वहाँ भी डांट खाया।यह मुख्यमंत्री जी सहित सबकी जानकारी में भी है।

ऋषिकेश, इनका और बहुत से लोगों का नाम तो पहले भी पेपर में आ चुका है।जब मुख्यमंत्री हटो हटो कहे तो उनका हाथ किधर चला है यह भी तो देखिये किसको कह रहे हैं।हमको कहे तो बाबा बोले होते सारा समाज तो जानता है कि कौन कौन जमीन खरीद बेच रहा है।उनहोंने जो भी बोले हैं वह सीधे वेद गुप्ता को प्रत्यक्ष कहे हैं।अब कैसे कहा जायेगा और हमको कोई कैसे कहेगा जमीन जो खरीदेगा बचेगा उसी को तो कहेंगे।वहीं सपा सरकार में मंत्री रहे तेज नरायन पांडे ने कहा कि पूरी की पूरी भाजपा जमीन खरीद बेच रही है।पूरी अयोध्या लूट रहे हैं और अगर मुख्यमंत्री ने सच बोल दिया एक बार तो कौन सा अपराध किया।यह तो लगातार बोलना चाहिये कारवाई करना चाहिये हमने तो पहले ही आवाज उठायी थी कि अयोध्या में गलत काम हो रहा है लोगों की जमीनें खरीदी जा रहीं बेंची जा रहीं हैं।उन्होंने सवाल उठाते हुये कहा कि जो अवैध कारोबार चल रहा है कौन कर रहा है? इसको भाजपा के नेता ही तो कर रहे हैं दूसरा कोई थोड़े ही कर रहा है और मुख्यमंत्री जी का खुद ही इन लोगों को संरक्षण है।अगर मुख्यमंत्री जी का संरक्षण न होता तो जब सारे अखबार ने बड़े बड़े अक्षरों में छापा था कि विधायक सहित सारे नेता जमीन के अवैध कारोबार में लिप्त हैं लोगों को परेशान कर रहें हैं तो इस पर कारवाई करनी चाहिये थी पर मुख्यमंत्री ने कोई कारवाई ही नहीं की।रही बखत जानने की तो मुख्यमंत्री सब जान तो रहे ही हैं कोई भी मुख्यमंत्री हो वह सब जानते हैं कि हमारे नेता,हमारे डीएम हमारे कप्तान,हमारे अधिकारी क्या कर रहे हैं।पुराने डीएम जो थे क्या करके गये अयोध्या में पुराने एसडीएम ओर तहसीलदार क्या करके गये अयोध्या में।भगवान राम की अयोध्या इस समय केवल लूटी और छली जा रही है।ठगने का लूटने का और अवैध कारोबार करने का अड्डा बना दिया इन्होंने अयोध्या को।यह धार्मिक नगरी जमीन के अवैध कारोबार की नगरी हो गई है।मैं मुख्यमंत्री जी से कहूंगा कि इस पर रोक लगाइये यहाँ के लोगों का सम्मान करिये ओर धरती जो है यह माँ है इसका अवैध कारोबार न होने पाये।

और पढ़े  UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात
  • Related Posts

    UP: 48 घंटे से बारिश से हाहाकार, कानपुर-बुंदेलखंड में 13 मौतें, हाईवे और ओवरब्रिज ठप, हाईवे और ओवरब्रिज ठप

    बुंदेलखंड और कानपुर मंडल के जिलों में बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। 48 घंटे से अधिक समय से हो रही बारिश ने…

    पूर्णिमा श्राद्ध पर शाम को जलाएं इतने दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद!

      अयोध्या पंचांग के अनुसार, आज पूर्णिमा श्राद्ध मनाया जा रहा है. भाद्रपद पूर्णिमा से ही पितरों के निमित्त श्राद्ध की शुरूआत हो जाती है. हालांकि, पितृपक्ष की मुख्य श्राद्ध…