मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में दी छठ पर्व की बधाई,।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को छठ पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने भोजपुरी भाषा में अपना संदेश भेजा


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छठी मइया के किरपा से हमरे प्रदेश में, सबके जीवन में सुख आ खुशहाली बनल रहे, इहे प्रार्थना बा। जय जय छठी मइया!
मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार सुबह पर्व की तैयारियों को लेकर अफसरों के साथ बैठक की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास हो कि हर एक व्रतधारी श्रद्धालु जन को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि पर्व का आयोजन सुचारु पूर्वक संपन्न हो। इस वर्ष ‘स्वच्छ और सुरक्षित छठ’ का संदेश लेकर लोगों की जरूरत के अनुसार सभी प्रबंध किए जाएं
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सपरिवार सहभागिता होती है। ऐसे में नदी घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल सहित जनसुविधा के व्यवस्थित प्रबंध किए जाएं। स्थानीय आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए सभी व्यवस्था होनी चाहिए

और पढ़े  आज वाल्मीकि जयंती: UP में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय
  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज आएगा सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला, अदालत में उपस्थिति अनिवार्य

    गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में 13 अक्तूबर को एमपी-एमएलए कोर्ट में दोनों पक्षों की…