Twitter:ट्विटर एप अब एलन मस्क का हुआ,बर्खास्त हुए सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई अधिकारी

Spread the love

दुनिया का अग्रणी माइक्रो ब्लॉगिंग एप ट्विटर अब विश्व के सबसे रईस एलन मस्क का हो गया है। मस्क ने इसकी कमान संभालते ही सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है।

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क शुक्रवार को ट्विटर के अधिग्रहण की समय सीमा खत्म होने से पहले इसके नए मालिक बन गए। न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क के मालिक बनने के बाद ही ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पराग अग्रवाल और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नेड सेगल बर्खास्त कर दिया गया। उन्हें ट्विटर के मुख्यालय से बाहर निकलवाए जाने की भी खबर है। नौकरी से निकाले गए शीर्ष अधिकारियों में ट्विटर की लीगल टीम की प्रमुख विजया गाड्डे भी शामिल हैं।


पराग अग्रवाल समेत शीर्ष अधिकारी इसलिए निशाने पर थे
पराग अग्रवाल, नेड सेगल, विजया गाड्डे समेत ट्विटर के शीर्ष अधिकारी एलन मस्क के लंबे समय से निशाने पर थे। इनके व मस्क के बीच ट्विटर के अधिग्रहण के पहले से तनातनी व जुबानी जंग जारी थी। इसलिए मस्क ने इस सोशल मीडिया साइट का अधिग्रहण करते ही सबसे पहले इनकी छुट्टी की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब ट्विटर के साथ एलन मस्क की डील पूरी हुई, तब सीईओ पराग अग्रवाल और सेगल ट्विटर के कार्यालय में ही थे। कुछ ही देर में उन्हें ट्विटर मुख्यालय से बाहर निकाल दिया गया।

अप्रैल में किया था अधिग्रहण का एलान
मस्क ने इस साल 13 अप्रैल को ट्विटर के अधिग्रहण का एलान किया था। उन्होंने 54.2 डॉलर प्रति शेयर की दर से 44 अरब डॉलर में इस करार का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, ट्विटर के फर्जी खातों की वजह से ट्विटर व उनके बीच अनबन हुई और उन्होंने 9 जुलाई को इस करार से पीछे हटने का फैसला किया था।

और पढ़े  जयपुर- बिना लाइसेंस दवा कारोबार का खुलासा, 1.40 लाख रुपए की दवाएं जब्त

इसके बाद ट्विटर ने मस्क के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट में केस दायर किया था। इस पर डेलावेयर की कोर्ट ने 28 अक्तूबर तक ट्विटर की डील पूरी करने का आदेश दिया था। मस्क बुधवार को ट्विटर के दफ्तर सिंक लेकर पहुंचे थे और उन्होंने सब को हैरान कर दिया था।


Spread the love
  • Related Posts

    रांची में 25 दिन आंदोलन, CM के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, अब सुप्रीमकोर्ट में लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन करीब 25 दिन पहले तेज हुआ था। रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित…


    Spread the love

    फार्मा यूनिट में भीषण हादसा: रिएक्टर फटने से दो की मौत, 9 झुलसे, शिफ्ट बदलते वक्त हुई दुर्घटना

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के यादाद्रि-भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव स्थित हेजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में हुए जोरदार धमाके के बाद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *