PM Rishi Sunak: हाथ में कलावा पहन और गले में गेंदे के फूल की माला डाल ऋषि सुनक की पीएम हाउस में की एंट्री

Spread the love

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने पहली बार हिंदू प्रधानमंत्री के तौर पर ब्रिटेन की सत्ता संभाली हैं। 10 डाउनिंग स्ट्रीट में प्रवेश के दौरान उनके हाथ में पवित्र लाल हिंदू ‘कलावा’ धागा पहने देखा गया तो उनके गले में गेंदे की माला भी। ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे दुनिया के नामचीन शिक्षण संस्थानों से शिक्षा हासिल करने वाले ऋषि सुनक को मंगलवार को किंग चार्ल्स ने ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

भाषण के दौरान उन्होंने मौजूद लोगों का अभिवादन किया तो उनके हाथ में कलावा देखा गया। कलावा को बहुत पवित्र माना जाता है और यह हिंदुओं के धार्मिक कार्यो के दौरान उपयोग किया जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, हाथ में कलावा बांधने से शत्रु पर विजय मिलती है। यह देवताओं को कपड़ा चढ़ाने के लिए उपयोग में आता है और पूजा का अभिन्न अंग है।

सुनक ने अपने संबोधन में कहा उनकी प्राथमिकता देश को एकजुट करना हैं। सुनक ने कहा, मैं वादा करता हूं कि मैं सत्यनिष्ठा और विनम्रता के साथ आपकी सेवा करूंगा तथा ब्रिटेन के लोगों की निरंतर सेवा करूंगा। उन्होंने कहा, ब्रिटेन एक महान देश है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि देश एक गंभीर आर्थिक चुनौती का सामना कर रहा है। सुनक ने ऐसे समय सत्ता की कमान संभाली है, जब ब्रिटेन धीमी गति से विकास , उच्च मुद्रास्फीति, यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी और बजट घाटा जैसे मुद्दों से जूझ रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की वित्तीय विश्वसनीयता को कमजोर किया है।

और पढ़े  मनी लॉन्ड्रिंग तक: सांसद अविनाश रेड्डी के छह ठिकानों पर ED की रेड, करोड़ों के लेनदेन की जांच जारी

Spread the love
  • Related Posts

    रांची में 25 दिन आंदोलन, CM के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, अब सुप्रीमकोर्ट में लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन करीब 25 दिन पहले तेज हुआ था। रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित…


    Spread the love

    फार्मा यूनिट में भीषण हादसा: रिएक्टर फटने से दो की मौत, 9 झुलसे, शिफ्ट बदलते वक्त हुई दुर्घटना

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के यादाद्रि-भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव स्थित हेजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में हुए जोरदार धमाके के बाद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *