Whatsapp Restore- लंबे इंतजार के बाद चालू हुआ व्हाट्सएप,पिछले 2 घंटे से था बंद, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

Spread the love

करीब दो घंटे तक ठप रहने के बाद व्हाट्सएप की सेवाएं बहाल हो गई हैं। बता दें कि भारत में दोपहर 12.30 से यूजर्स को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने और देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दरअसल, व्हाट्सएप के चैट और ग्रुप चैट में ये डाउन देखने मिल रहा था। यूजर्स को व्हाट्सएप पर स्टेटस देखने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। सबसे पहले व्हाट्सएप ग्रुप चैट में मैसेज करने में समस्या देखने मिल रही थी और इसके बाद नॉर्मल चैट से भी यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे थे। मेटा ने भी इसकी पुष्टि की थी। व्हाट्सएप की सेवाएं ठप होने को लेकर हजारों लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायत दर्ज कराई थी। स्वतंत्र ट्रैकिंग पोर्टल ‘डाउनडिटेक्टर’ ने भी व्हाट्सएप की सेवाएं ठप होने की पुष्टि की थी, कि सोशल मीडिया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप का सर्वर डाउन हो गया है। भारत में यूजर्स को व्हाट्सएप के जरिए मैसेज भेजने में काफी दिक्कतें आ रही थीं।

मेटा कंपनी के प्रवक्ता ने भी व्हाट्सएप ठप होने को लेकर बयान जारी किया थी। उन्होंने कहा था कि हमें पता है कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हाट्सएप को बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में व्हाट्सएप ने ऑफिशियली घोषणा की थी कि 25 अक्तूबर से व्हाट्सएप कई स्मार्टफोन में अपना सपोर्ट बंद कर देगा। इन फोन में Apple जैसी बड़ी कंपनी भी शामिल हैं। इसके बाद व्हाट्सएप पर ये डाउन देखने मिल रहा है।

और पढ़े  6 साल बाद ब्रिटेन लौटेंगे प्रिंस हैरी-मेगन: बच्चों का ब्रिटिश स्कूल में दाखिला, शाही परिवार में लौटेगा तूफान?

यूजर्स ना ही ग्रुप चैट पर पा रहे हैं और न ही पर्सनल मैसेज भेज पा रहे हैं। मेटा कंपनी ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्हें व्हाट्सएप यूजर्स की दिक्कतों को दुरुस्त करने के लिए जल्द से जल्द काम कर रहे हैं। इन सब के बीच परेशान यूजर्स व्हाट्सएप डाउन को लेकर तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं जिसे पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    रांची में 25 दिन आंदोलन, CM के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, अब सुप्रीमकोर्ट में लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन करीब 25 दिन पहले तेज हुआ था। रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित…


    Spread the love

    फार्मा यूनिट में भीषण हादसा: रिएक्टर फटने से दो की मौत, 9 झुलसे, शिफ्ट बदलते वक्त हुई दुर्घटना

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के यादाद्रि-भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव स्थित हेजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में हुए जोरदार धमाके के बाद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *