दीपोत्सव के साथ-साथ हनुमान जयंती की रही धूम, गूंजी हनुमत स्तुति

अयोध्या-

रामनगरी में रविवार को दीपोत्सव के साथ-साथ हनुमान जयंती का उल्लास भी छलकता नजर आया। रामनगरी के सैकड़ों मंदिरों में हनुमान जयंती की धूम रही। प्रभु राम के स्वागत में सजी अयोध्या तो उनके सबसे बड़े भक्त हनुमान की जयंती का उल्लास रामनगरी में रामायणकालीन दृश्य निर्मित करता प्रतीत हुआ। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी सहित शहर के हनुमान मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से शुरू हुआ पूजन-अर्चन का सिलसिला मध्य रात्रि तक चलता रहा।

सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में रात के 12 बजते ही हनुमानगढ़ी परिसर हनुमान जी के जयकारों, घंटा, घड़ियाल, शंखनाद से गूंज उठा। कहनुमंतलला का जन्मोत्सव अयोध्या के विभिन्न मठ-मंदिरों में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सोने चांदी के आभूषणों से हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया।

रात्रिकाल जन्म आरती में भक्तों में हनुमान जी महाराज के दर्शन श्रद्धा का चरम दिखा। मंदिरों में सुंदरकांड पाठ सहित अन्य अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। हनुमान बाग, हनुमत निवास, नाका हनुमानगढ़ी, हनुमान किला, वीर भगवान मंदिर, रंगवाटिका सहित अन्य मंदिरों में हनुमान जयंती पर अनुष्ठान हुए।
शुभ मुहूर्त में होगी गणेश-लक्ष्मी की पूजा
खुशियों का त्योहार दीपावली आज मनाया जाएगा। इसको लेकर सभी में विशेषकर बच्चों में खूब उत्साह है। शाम को शुभ मुहूर्त में गणेश लक्ष्मी की पूजा करने के बाद घरों पर दीपक जलाए जाएंगे। उसके बाद आतिशबाजी की जाएगी। इसको लेकर अधिकांश लोग रविवार शाम तक खरीदारी में जुटे रहे।

और पढ़े  नोएडा बर्निंग बस हादसा- हादसे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, उपनिरीक्षक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…