अयोध्या-: अवध विश्वविद्यालय की सफलतापूर्वक अगुवाई में बना नया विश्व रिकॉर्ड, रंग लाया प्रयास।

अवध विश्वविद्यालय ने एक बार दीपोत्सव जैसे अंतरराष्ट्रीय समारोह की सफलतापूर्वक अगुवाई करते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बनाकर अयोध्या का नाम विश्व में रोशन किया है। यह यूं ही नहीं संभव हुआ, इसके पीछे अविवि के करीब 200 शिक्षकों, 150 कर्मचारियों व करीब 100 से ज्यादा पुरातन छात्रों का योगदान रहा। यह दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह की देन रही कि उन्होंने अपनी कार्य कुशलता व अनुशासन से पहले से आंतरिक कलह का शिकार रहीं अविवि को एक टीम में बांधा।<strong>अयोध्या-: अवध विश्वविद्यालय की सफलतापूर्वक अगुवाई में  बना नया विश्व रिकॉर्ड, रंग लाया प्रयास।</strong>

समारोह की शुरूआत में ही उन्होंने नई टीम बनाकर स्पष्ट रूप से संदेश दिया था कि यह समारोह अयोध्या ही बल्कि अविवि के लिए भी नाक का सवाल है। करीब एक माह तक तक रोजाना सुबह शाम हुई बैठक में कार्य की समीक्षा व लोगों के सुझाव भी लिए जाते थे, रोजाना घाटों का निरीक्षण किया जाता था। वालंटियर्स के चयन में भी मेहनती विद्यार्थियों को तवज्जो दी गई।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर इस समारोह में चलाया गया जन सहभागिता अभियान भी खूब सफल रहा और लोगों ने दीप, तेल, बाती आदि देकर इस समारोह में अपनी सहभागिता जताई। वालंटियर्स के चयन में पहले उन विद्यर्थियों को तवज्जो दी गई जिन्होंने पहले भी इस समारोह में भाग लिया था।<strong>अयोध्या-: अवध विश्वविद्यालय की सफलतापूर्वक अगुवाई में  बना नया विश्व रिकॉर्ड, रंग लाया प्रयास।</strong>
21 अक्तूबर से जब से घाटों पर दीप बिछाने का कार्य शुरू हुआ तबसे लगातार 72 घंटे दीप जलने तक उनकी पूरी टीम घाट पर दिन रात डटी रही। रात में प्रो अजय व उनकी टीम हाथों में चाय की केतली व पानी की बोतलें लेकर वालंटियर्स के बीच दिखे।

और पढ़े  अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू, नई व्यवस्था पर मंथन
  • Related Posts

    UP- नया अध्याय, 2401 दिन बाद बदला राम मंदिर ट्रस्ट का स्वरूप, 2020 में गठित ट्रस्ट में पहली बार बड़ा फेरबदल

    सुप्रीमकोर्ट से राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने के बाद भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ और केंद्र सरकार के निर्देश पर पांच फरवरी 2020 को श्रीराम जन्मभूमि…

    जन्माष्टमी- CM के रूप में 20वीं बार जन्मस्थान पहुंचे योगी, बोले वो शब्द जो कान्हा ने अर्जुन से कहे थे

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ब्रज प्रवास के दूसरे दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। यहां उन्होंने गोमाता का पूजन कर गर्भगृह में विराजमान लाला (बाल कृष्ण) के दर्शन कर…