भारतीय किसान मंच के प्रदेश महामंत्री चौधरी अनिल कुमार राज पहुँचे रामनगरी अयोध्या

भारतीय किसान मंच के प्रदेश महामंत्री चौधरी अनिल कुमार राज पहुँचे रामनगरी अयोध्या

सामाजिक कार्यकर्ता व भारतीय किसान मंच के प्रदेश महामंत्री चौधरी अनिल कुमार राज रामनगरी अयोध्या पहुँचे।यहाँ उन्होंने सबसे पहले रामलला का दर्शन पूजन किया।रामलला का दर्शन करने के बाद हनुमान गढ़ी में हनुमानजी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।उसके बाद हनुमान गढ़ी के पुजारी के राजू दास जी से अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की।इस दौरान राजू दास ने सभी को आशीर्वाद दिया।अयोध्या पहुँचे चौधरी अनिल कुमार राज ने कहा कि आज मैने अपने प्रभु का दर्शन कर मंदिर निर्माण को देखा मुझे बहुत अच्छा लगा।जो लोग कहते हैं मन्दिर निर्माण नही हो रहा वो भी आकर देखे की कितना तेजी से मंदिर निर्माण हो रहा है।<strong>भारतीय किसान मंच के प्रदेश महामंत्री चौधरी अनिल कुमार राज पहुँचे रामनगरी अयोध्या</strong>मेरे लिए ये भावुक छड़ था।मेरे पास कोई शब्द नही है कहने के लिए।उन्होंने कहा कि यहाँ में अपने गुरुधाम दशरथ गद्दी गया फिर कनक भवन,सरयू घाट,राम की पैड़ी को देखकर बहुत अच्छा लगा।तो वही चौधरी अनिल कुमार राज ने कहा कि भारी बारिश की वजह से अयोध्या क्षेत्र में किसानों की फसल के नुकसान जो हुआ है।उनसे मिलने जा रहा हूं।उन्होंने कहा कि मेयर का चुनाव होना है।उसमे हमारे राजू दास जी भी इस दावेदारी में शामिल हुए हैं।हम लोग उनको अपना समर्थन देंगे।

और पढ़े  लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…