Today Horoscope 18 October आज होगा इन राशि वालों को भारी मुनाफा, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।।

Today Horoscope 18 October आज होगा इन राशि वालों को भारी मुनाफा, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल।।

राशिफल-

मेष-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृहकलह की भी आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा सुधार की ओर है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से सुधर चुकी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं।

वृषभ-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापार अच्‍छा चलेगा।

मिथुन-कुटुम्‍बीजनों की वृद्ध‍ि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार सही चलता रहेगा।

कर्क-आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सितारों की तरह चमकेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य आपका बहुत अच्‍छा है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं।

सिंह-मन व्‍याकुल रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ कहा जाएगा।

कन्‍या-उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर विशेष ध्‍यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है।

तुला-शारीरिक तापमान बढ़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक-ठाक रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

वृश्चिक-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक है लेकिन चोट न लगे इसका ध्‍यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम-संतान मध्‍यम, व्‍यापार अति उत्‍तम है।

धनु-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

और पढ़े  Today Horoscope 23 October 2026 आज इन 3 राशि वालों के लिए बनेंगे नए अवसर, जानें सभी राशियों का हाल..

मकर-जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेम और संतान की भी स्थिति बहुत अच्‍छी दिख रही है।

कुंभ-शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन वे स्‍वयं नतमस्‍तक होंगे। थोड़े डिस्‍टर्ब जरूर होंगे आप लेकिन फिर भी आपको विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है।

मीन-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। वि़द्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय रहेगा। प्रेम बढ़ेगा लेकिन भावकुतावश तू-तू, मैं-मैं भी हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार अच्‍छा दिख रहा है।

  • Related Posts

    Today Horoscope 28 October 2026 आज इन राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते, जानें सभी राशियों का हाल।।

      मेष राशि- आज का दिन दूसरों की मदद करने, रिश्तों में सद्भाव बनाए रखने और सम्मान पाने का अवसर लेकर आया है। किसी जरूरतमंद के काम आकर आपको मन…

    Today Horoscope 27 October 2026 आज इन राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों के हाल।

    मेष राशि- आज का दिन दूसरों की मदद करने, रिश्तों में सद्भाव बनाए रखने और सम्मान पाने का अवसर लेकर आया है। किसी जरूरतमंद के काम आकर आपको मन की…