कोरोना खबर : वैक्सीन का उत्पादन बढ़ेगा देश में, अमेरिका ने कच्चा माल देने का दिया भरोसा.

कोरोना वैक्सीन को बनाने के लिए कच्चे माल की कमी के बाद भारत ने अमेरिका से कच्चे माल पर लगाई गई रोक को हटाने का आग्रह किया था। अब राहत की खबर आ रही है कि अमेरिका भारत को वैक्सीन के लिए कच्चा माल देने को तैयार हो गया है। बता दें कि दोनों देशों के एनएसए के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद व्हाइट हाउस ने बयान जारी किया है। इस बयान में अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने को तैयार हैं। 

दोनों देशों की 70 वर्षों से अधिक की स्वास्थ्य साझेदारी है। जिसके तहत पोलियो अभियान, एचआईवी,  स्मॉल पॉक्स के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई। अब दोनों देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ भी साथ लड़ाई जारी रखेंगे। कोरोना महामारी की शुरुआत में  भारत ने अमेरिका के अस्पतालों के लिए मदद भेजी थी अब अमेरिका ने भी भारत के मुश्किल हालात में मदद करने के लिए दृढ़ता दिखाई है।

और पढ़े  पाकिस्तान के पेशावर में दर्दनाक हादसा: स्कूल की छत गिरी, 30 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
  • Related Posts

    कोटा में भीषण हादसा: एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरी 25 यात्रियों की टेंपो ट्रैवलर, 6 की मौत

    राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। सीमलिया के पास 25 यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।…

    सरकार की बड़ी तैयारी!: इस महीने आयोजित हो सकता है संसद का विशेष सत्र, महिला आरक्षण, परिसीमन समेत क्या एजेंडा?

    विपक्ष के विरोध और चुनाव आयोग को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, इसी महीने के…