Today Horoscope 13 October आज होगा इन 3 राशि वालों को धन लाभ और इन राशि वालों की लव लाइफ में आएगा अप्रत्याशित मोड़, जानें अपनी राशि के हाल

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

मेष-धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। वाणी व्‍यवसायिक रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा बेहतर है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार शुभ दिख रहा है।

वृषभ-ओजस्‍वी-तेजस्‍वी बने रहेंगे। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। प्रेम, संतान की भरपूर सहयोग रहेगा। व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है।

मिथुन-खर्च की अधिकता मानसिक स्थिति को भंग कर सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी धन आता रहेगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। सुखद समय है।

सिंह-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम-संतान भी बेहतर कहा जाएगा। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है।

और पढ़े  Today Horoscope 03 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे नए , पढ़ें आज का अपना राशिफल।

कन्‍या-भाग्‍य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम-संतान मध्‍यम है। व्‍यापार बढ़िया है।

तुला-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार, मध्‍यम दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करें।

वृश्चिक-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम-संतान बहुत अच्‍छा अच्‍छा है। व्‍यापार बहुत अच्‍छी स्थिति में है।

धनु-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा दिख रहा है।

मकर-क्रोध पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। भावनाओं पर काबू रखकर ही कोई निर्णय लें। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम-संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है।

कुंभ-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। फिर भी गृहकलह की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा है।

मीन-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम-संतान-व्‍यापार अद्भुत रहेगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 03 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे नए , पढ़ें आज का अपना राशिफल।

      मेष-आज किस्मत जैसे आपके अधूरे सपनों की फाइल खोलकर उन्हें पूरा करने के मूड में है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे तो मन खुशी से भर उठेगा।…

    Today Horoscope 02 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन उपलब्धियों की नई कहानी लिख सकता है। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम आखिरकार पूरा होने से मन को बड़ी राहत मिलेगी। परिवार में…