Delhi Bhajanpura Murder Case: लूट के माल के बंटवारे को लेकर हुई युवक की हत्या, सीसीटीवी फुटेज से सामने आया सच।

Spread the love

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में रविवार देर रात हुई युवक आमान की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो नाबालिगों समेत पांच लड़कों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान मोहित शर्मा, जुनैद और समीर खान के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी आमान के साथ मिलकर अपराध करते थे।
लूटे गए माल के बंटवारे को लेकर आमान से इनका विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चार चाकू व अन्य सामान बरामद किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि रविवार देर रात को पुलिस को गश्त के दौरान सी-12, एकता पार्क में एक युवक खून से लथपथ पड़ा मिला।

उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान कबीर नगर निवासी आमान (20) के रूप में हुई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कुछ लड़के पार्क में दाखिल होते हुए दिखे। सोमवार देर शाम को पुलिस ने नॉर्थ घोंडा निवासी मोहित शर्मा नामक युवक को हिरासत में ले लिया। उसने आमान की हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर जुुनैद व समीर को पकड़ लिया।

नाबालिग ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या
दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में हुई युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पिटाई का बदला लेने के लिए 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बाइक सवार युवक फराज की बीच बाजार हत्या की थी। पुलिस ने रविवार शाम हुए हत्याकांड में दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजय, आमिर व 16 और 17 साल के दो नाबालिगों के रूप में हुई है। रविवार शाम को स्थल मंदिर, संगम विहार इलाके में बीच बाजार युवक को चाकू मारने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तब तक संगम विहार निवासी फराज को एम्स ले जाया जा चुका था।

और पढ़े  नालसार विवाद का 'द एंड': अब पसंद की स्टेट बार काउंसिल में एनरोल हो सकेंगे छात्र, BCI ने वापस लिया आदेश

Spread the love
  • Related Posts

    भारत-जापान रक्षा संबंधों को नई गति, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अहम द्विपक्षीय वार्ता

    Spread the love

    Spread the loveभारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अपने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया है।…


    Spread the love

    कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 के सिख विरोधी दंगों में हुई थी उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *