उत्तराखंड- राज्य में कल हुए दोनों हादसों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने की मुआवजे की घोषणा, सभी कार्यक्रम किये रद्द

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन और पौड़ी में हुए बस हादसे को लेकर मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने मृतक आश्रितों को दो-दो लाख, गंभीर घायलों के लिए एक-एक लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने अधिकारियों को सहायता राशि प्रभावितों को तत्काल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सीएम धामी ने आज दशहरा के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार और उसकी सभी एजेंसियां भारत सरकार की सभी एजेंसियों के साथ 24 घंटे काम कर रही हैं, जिससे इन घटनाओं से सीधे तौर पर प्रभावित सभी लोगों को राहत मुहैया कराई जा सके। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी में निम के नियंत्रण कक्ष जाकर भी स्थिति का जायजा लिया।

पौड़ी में घटनास्थल पहुंचे सीएम धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की सूचना मिलते ही मोर्चा संभाल लिया था। वे रात में ही राज्य सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों से दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, आज सुबह वे घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ा, cm धामी ने दी मंजूरी
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *