अंकिता हत्याकांड -अंकिता भंडारी के घर पहुंचीं अधिवक्ता दीपिका सिंह राजावत,पीड़िता को निशुल्क मुहैया कराई जाएगी अधिवक्ता की सेवाएं

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से कठुआ कांड की पीड़िता को न्याय दिलाने वाली अधिवक्ता दीपिका सिंह राजावत को अंकिता हत्याकांड के मामले की बारीकी से जांच के लिए उत्तराखंड भेजा गया है। आज उन्होंने गांव डोभ श्रीकोट पहुंचकर अंकिता के परिजनों से बात कर तमाम पहलुओं पर चर्चा की। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही इस पूरे मामले में जांच करवा रही हो, लेकिन सबूत जुटाने में जो देरी हो रही है वह सही नहीं है। इससे अपराधियों के करीबी रिश्तेदारों को भागने का मौका मिला है। वीआईपी के नाम का खुलासा भी नहीं हुआ है।

जो रिपोर्ट को कोर्ट में पेश करना है वो रिपोर्ट कमजोर रिपोर्ट न बने उसके लिए जरूरी है कि हमारी तरफ से कोई वकील कोर्ट की देख रेख में ही सही सवालों को विवेचना में शामिल करे। इसलिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से अधिवक्ता दीपिका सिंह राजावत की सेवाएं अंकिता के परिवार को निशुल्क मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया है।

और पढ़े  देहरादून: ईवीएम-वीवीपीएटी को लेकर बैठक: मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निदेश, सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करें अफसर
  • Related Posts

    नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक

    ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया…

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…