विजयदशमी – आज होगा सबसे ऊंचे 42 फीट के रावण का दहन, सांसद लल्लू सिंह करेंगे दहन।

Spread the love

राजेंद्र निवास रामलीला में आज होगा जिले के सबसे बड़े रावण (42 फीट) का दहन

अयोध्या-

अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व विजयदशमी (दशहरा) बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सभी रामलीला कमेटियों ने तैयारियां पूरी कर ली है।

अयोध्या के राजेंद्र निवास में आयोजित रामलीला में जिले के सबसे ऊंचे करीब 42 फीट ऊंचे रावण का दहन सांसद लल्लू सिंह करेंगे। चौक टकसाल रामलीला समिति द्वारा रामलीला मैदान पर 40 फीट के रावण का दहन भी आकर्षण का केंद्र होगा।

फैजाबाद शहर में साहबगंज, वजीरगंज जप्ती, हैदरगंज, फतेहगंज, टकसाल रामलीला मैदान, हौसला नगर व शंकरगढ़ व अयोध्या में राजेंद्र निवास रामलीला स्थल व लक्ष्मण किला में आयोजित फिल्मी सितारों की रामलीला में रावण का दहन सुरक्षा के सभी मानकों को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
जिले का सबसे ऊंचा रावण अयोध्या के अयोध्यास्थ रामलीला समिति द्वारा तुलसी नगर स्थित राजेंद्र निवास में आयोजित रामलीला में किया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि दो वर्षों से कोरोना में रावण का दहन प्रतीकात्मक रूप से किया गया था।
उससे पहले 60 से 65 फीट के रावण का दहन किया जाता था। इस बार 42 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। शहर की रामलीलाओं में चौक टकसाल के रामलीला मैदान पर 127 वर्ष से आयोजित रामलीला दर्शकों के लिए सबसे आकर्षण का केंद्र होती है।
13 दिवसीय मैदानी रामलीला में भारी संख्या में दर्शक उमड़ते हैं। इस बार दशहरा पर्व पर यहां 40 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। समिति के संयोजक कन्हैया ने बताया कि रावण दहन के लिए जिलाधिकारी को आमंत्रित किया गया है।
बताया कि इस अवसर पर की जाने वाली आतिशबाजी देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इस वर्ष पहली बार रामलीला मैदान पर श्रीराम के राज्याभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मंडलायुक्त मुख्य अतिथि होंगे। बताया कि पूर्व में यह कार्यक्रम बजाजा में होता था।
वहीं शिवपुरी कॉलोनी के कुछ बच्चे दशहरे को लेकर इतने उत्साहित दिखे कि उन्होंने मिलकर अपने नन्हे हाथों से रावण का पुतला बना डाला। जब उनसे पूछा गया कि इसे क्या करोगे तो आयुष, पीयूष, दिव्यांश और उमंग ने कहा कि रावण बुरा आदमी था।

और पढ़े  मेरठ में पीएम मोदी- कांग्रेस ने एआई समिट को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बनाया

Spread the love
  • Related Posts

    शाम 7 बजे सब खत्म, 36 घंटे में कानपुर सेंट्रल को उड़ाने की दूसरी बार मिली धमकी, ये मामला निकला

    Spread the love

    Spread the loveकानपुर सेंट्रल स्टेशन को शाम सात बजे बम से उड़ा दिया जाएगा… सब कुछ खत्म हो जाएगा। यह सूचना शुक्रवार की शाम कमिश्नरी पुलिस के कंट्रोल रूम पर…


    Spread the love

    CM योगी बोले- न बने और न बिके अवैध और जहरीली शराब, होली के दौरान विशेष सतर्कता बरतें

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए कि आबकारी विभाग होली के दौरान विशेष सतर्कता बरते और अवैध व जहरीली…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *