गाजियाबाद-खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर दो मंजिला मकान गिरा,2 बच्चों समेत 3 की हुई मौत

लोनी के अमन गार्डन बबलू गार्डन कॉलोनी में मुनीर 55 परिवार के साथ रहते हैं। वह ऑटो चलाते हैं। बुधवार सुबह वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में मौजूद थे। परिवार की महिला रसोई में खाना बना रही थी। खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर फट गया।

सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर गया। मकान गिरने से मलबे में परिवार के करीब 6 सदस्य दब गए। पुलिस की टीम ने मलबे में दबे 4 लोगों को बाहर निकाल लिया है। अस्पताल में 10 माह की बच्ची 2 साल का लड़का और एक महिला की मौत हो गई है। एक अन्य महिला का हाथ कटा है। जिसको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

और पढ़े  बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला
  • Related Posts

    अयोध्या: माँ भुवनेश्वरी देवी वैष्णो धाम मंदिर में गूंजी देवी भागवत की महिमा, विधायक गोरखनाथ बाबा ने लिया शिव विवाह का आनंद

    मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटवा इनायतनगर स्थित माँ भुवनेश्वरी देवी वैष्णो धाम मंदिर में इन दिनों श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन चल रहा है। भक्तिमय माहौल के…

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…