विजयदशमी के पावन अवसर पर कारसेवकपुरम् में हुआ शस्त्र पूजन,आज का दिन हम सभी के लिए प्रेरणादाई है।

अयोध्या-

विजयदशमी के पावन अवसर पर कारसेवकपुरम् में हुआ शस्त्र पूजन। प्रातः मूहूर्त के अनुसार श्री राम वेद विद्यालय के प्रधानाचार्य पंडित इंद्र देव मिश्र के मार्गदर्शन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय ने किया।विजयदशमी के पावन अवसर पर कारसेवकपुरम् में हुआ शस्त्र पूजन,आज का दिन हम सभी के लिए प्रेरणादाई है।
इस अवसर पर चौरासी कोसी परिक्रमा यात्रा प्रमुख सुरेंद्र सिंह कारसेवकपुरम् प्रभारी शिवदास जी,शरद शर्मा भूपेंद्र कुमार, विकास, अरविंद पांडे,फूलकांत.मिश्र, पवन तिवारी, राधेश्याम गुप्त, आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर तीर्थक्षेत्र महासचिव चंपत राय ने कहा कि भगवान श्रीराम की मर्यादा सामाजिक समन्वय के साथ उनकी वीरता को ग्रहण कर समाज स्वयं तथा राष्ट्र की सुरक्षा मैं सभागी बन सकता है। भगवान श्रीराम का कृतित्व सदैव असत्य को पराजित कर सत्य की विजय के रूप में रहा।
उन्होंने कहा जहां एक ओर श्री राम ने असत्य अभिमान से भरे हुए रावण का संघार किया तो वही कोल, भील, पशु पक्षी तक को गले लगा कर अपने सत्य और समरस की मर्यादा को स्थापित किया।

और पढ़े  UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अफसर इधर से उधर, जौनपुर-मऊ के सीडीओ समेत कई अधिकारियों के तबादले
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…